man took a loan seeking a bride and duped the matter reached deputy cm police are now in action दुल्हन की चाहत में कर्जा लिया और खा गया धोखा, डिप्टी CM के पास पहुंचा मामला; अब ऐक्शन में पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दुल्हन की चाहत में कर्जा लिया और खा गया धोखा, डिप्टी CM के पास पहुंचा मामला; अब ऐक्शन में पुलिस

40 वर्षीय विजेंद्र मेहनत-मजदूरी करता है। वह चार बहन-भाईयों में सबसे बड़ा है। छोटे सभी बहन-भाईयों की शादी हो गई लेकिन काफी प्रयास के बाद भी विजेंद्र की शादी नहीं हुई। कुछ दिन पहले उसने गांव के भोजराम और उसकी पत्नी प्रीति से शादी कराने के लिए संपर्क किया। दंपती ने भरोसा दिया कि वह उसकी शादी करा देंगे।

Sun, 1 Feb 2026 10:04 PMAjay Singh संवाददाता, अमरोहा
share
दुल्हन की चाहत में कर्जा लिया और खा गया धोखा, डिप्टी CM के पास पहुंचा मामला; अब ऐक्शन में पुलिस

यूपी के अमरोहा में एक शख्स ने दुल्हन की चाहत में डेढ़ लाख रुपया कर्ज लेकर एक दंपती और उनके साथियों को दिया था। इसके बाद भी न दुल्हन मिली और न रुपया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने तवज्जो नहीं दी तो डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से शिकायत की गई। उनके आदेश पर दंपति समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव तलावड़ा निवासी 40 वर्षीय विजेंद्र पुत्र महेशपाल मेहनत-मजदूरी करता है। वह चार बहन-भाईयों में सबसे बड़ा है। छोटे सभी बहन-भाईयों की शादी हो गई लेकिन काफी प्रयास के बाद भी विजेंद्र की शादी नहीं हुई। कुछ दिन पूर्व उसने गांव के भोजराम व उसकी पत्नी प्रीति से शादी कराने के लिए संपर्क किया। दंपती ने भरोसा दिया कि वह उसकी शादी करा देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उन्हें सिर नहीं उठाने देना है, सीएम योगी की हुंकार; बोले-विभाजनकारी शक्तियां...

शादी के लिए डेढ़ लाख रुपया मांगा। विजेंद्र का कहना है कि उसने गांव के लोगों से कर्ज लेकर डेढ़ लाख रुपया दंपति व उनके अन्य दो साथी अजरुद्दीन व इस्लाम पता अज्ञात को दे दिया। रकम अजरुद्दीन के बैंक खाते में डाली गई। इसके बाद आरोपियों ने 50 हजार रुपए की और डिमांड कर दी। साफ कह दिया कि जब तक 50 हजार रुपया और नहीं मिलेगा, शादी नहीं कराएंगे। विजेंद्र ने अपनी रकम मांगी तो उसे धमका दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विकसित भारत की संकल्पना का रोडमैप, केंद्रीय बजट पर बोले CM योगी

नहीं हुई सुनवाई तो डिप्टी सीएम को लिखा पत्र

पीड़ित का कहना है कि उसने थाने में तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं दी। विजेंद्र ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को शिकायती पत्र भेजकर पूरे मामले की जानकारी देते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। डिप्टी सीएम के आदेश पर पुलिस हरकत में आई। प्रभारी निरीक्षक आदमपुर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तलावड़ा निवासी भोजराम व उसकी पत्नी प्रीति व अजरूद्दीन व इस्लाम के खिलाफ संबधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि आरोपी शादी कराने के नाम पर पैसे वसूलने का गैंग चलाते हैं। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।