UP Moradabad Mother and Son in search of bride with Government job Looted by Woman विज्ञापन देकर खोज रहे थे सरकारी नौकरी वाली दुल्हन, मां-बेटे को ठगकर भागी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

विज्ञापन देकर खोज रहे थे सरकारी नौकरी वाली दुल्हन, मां-बेटे को ठगकर भागी

अखबार में विज्ञापन देखकर सरकारी नौकरी वाली दुल्हन तलाशना मुरादाबाद के दो लोगों को भारी पड़ गया। झांसा देकर महिला और उसके भांजे से दस हजार रुपये की ठगी कर ली गई। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरी कालोनी निवासी गीता शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया।

Wed, 4 Feb 2026 12:12 PMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
share
विज्ञापन देकर खोज रहे थे सरकारी नौकरी वाली दुल्हन, मां-बेटे को ठगकर भागी

अखबार में विज्ञापन देखकर सरकारी नौकरी वाली दुल्हन तलाशना मुरादाबाद के दो लोगों को भारी पड़ गया। झांसा देकर महिला और उसके भांजे से दस हजार रुपये की ठगी कर ली गई। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस थाना पुलिस ने अंजू नाम की महिला और उसके साथी आदित्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के हिमगिरी कालोनी निवासी गीता शर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 21 सितंबर 2025 को उन्होंने एक अखबार में विज्ञापन देखा था। जिसमें एक सरकारी शिक्षिका के लिए वर की तलाश की बात लिखी थी। गीता शर्मा के अनुसार उन्हें अपने भतीजे रवि प्रकाश शर्मा के लिए पढ़ी लिखी लड़की की तलाश थी इसलिए उस विज्ञापन में दिए मोबाइल नंबर पर पर कॉल कर दिया। कॉल रिसीव करने वाली महिला ने खुद का नाम अंजू बताया और कहा कि 35 वर्षीय महिला टीचर का नाम आरती तिवारी है और रामपुर की रहने वाली है और प्राथमिक विद्यालय में तैनात है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी संग मिलकर पानी में डुबोकर मरवाया पति, पत्नी-बहनोई समेत चार गिरफ्तार

आगे की बात बढ़ाने के लिए उसने पांच हजार रुपये जमा करने को कहा और गीता शर्मा से एक अकाउंट में पांच हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में एक महिला से बात भी कराई, जिसने खुद का नाम आरती तिवारी बताया निवासी ज्वालानगर रामपुर बताया। हालांकि कुछ दिन बाद अंजू ने बताया कि आरती तिवारी की मौत हो गई है।

महिला के अनुसार इसके बाद उसने आरती तिवारी के पते की जानकारी कराई तो वह फर्जी निकला। इसके बाद 12 अक्तूबर को ऐसा ही विज्ञापन देखा और डिडौली निवासी भांजे अभिषेक को इसके बारे में बताया क्योंकि वह भी शादी के लिए लड़की खोज रहा था। अभिषेक ने कॉल किया तो वह नंबर भी अंजू शर्मा नाम की महिला ने ही उठाया और बताया कि लड़की मुरादाबाद के भीकनपुर असरलपुर की रहने वाली साधना पांडे है। इसके बाद अंजू ने अभिषेक से भी पांच हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करा लिए। बाद में उसके पते की तस्दीक कराई गई तो वह पता भी फर्जी निकला।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।