Major Tragedy in bareilly Bolero and Motorcycle Collide with Molasses-Filled Tanker Parked on Roadside Five Dead यूपी में भीषण हादसा: सड़क किनारे खड़े शीरा से भरे टैंकर से टकराई बोलेरो और बाइक, पांच लोगों की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में भीषण हादसा: सड़क किनारे खड़े शीरा से भरे टैंकर से टकराई बोलेरो और बाइक, पांच लोगों की मौत

बरेली में भीषण हादसा हो गया। सड़क किनारे शीरा से भरे खड़े टैंकर में एक बोलेरो और बाइक टकरा गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों समेत तीन लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Sun, 5 April 2026 07:38 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, बरेली
share
यूपी में भीषण हादसा: सड़क किनारे खड़े शीरा से भरे टैंकर से टकराई बोलेरो और बाइक, पांच लोगों की मौत

Bareilly Accident: यूपी के बरेली में भीषण हादसा हो गया। सड़क किनारे शीरा से भरे खड़े टैंकर में एक बोलेरो और बाइक टकरा गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि दो बच्चों समेत तीन लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना कीी सूचना मिलते ही एडीएम सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ द्वितीय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना सीबीगंज थाना क्षेत्र के बड़ा बाईपास पर परधौली गांव के पास हुई है। जानकारी के अनुसार शनिवार की रात शीरे से भरे टैंकर की टक्कर रोडवेज से हो गई थी। हादसे में रोडवेज बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। टैंकर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। जिसके चलते वह सड़क के किनारे खड़ा था। रविवार की शाम को अचानक से एक बोलोरो आई और दुर्घटनाग्रस्त टैंकर के पीछे से टकरा गई। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक भी अनियंत्रित खो बैठे और बोलेरो के पीछे घुस गए। हादसे में बोलेरो सवार तीन युवक और बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाले बाइक सवार सीबीगंज और बोलेरो में मरने वाला एक फरीदपुर तो दूसरा पीलीभीत का रहने वाला था। तीसरे व्यक्ति की शिनाख्त की जा रही है। हादसे में बोलेरो का ड्राइवर और दो बच्चों भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में आंधी-बारिश ने फिर मचाई तबाही, नौ की मौत, 50 जिलों को लेकर एक और अलर्ट

बोलेरो से बाहर निकलकर गिरे बच्चे, मची चीख पुकार

आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि बोलेरो के टैंकर में टकराने से तेज धमाके जैसी आवाज हुई और फिर चीखपुकार मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो में बैठे दोनों बच्चे खिड़कियों ने निकलकर बाहर जाकर गिरे, जिसके चलते उनकी जान बच गई। लोगों ने बताया कि हाईवे होने के कारण अन्य वाहनों की तरह ही बोलेरो भी काफी तेज रफ्तार में जा रही थी। मगर किसी तरह वह अनियंत्रित होकर सड़क पर खड़े टैंकर से टकरा गई, जिससे वहां चीखपुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और सीबीगंज पुलिस को सूचना दी। मगर टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो के दरवाजे जाम हो गए और ड्राइवर समेत कुछ लोग उसमें ही फंस गए। बच्चे खिड़कियों से निकलकर बाहर गिरे, जिन्हें पुलिस ने तत्काल निजी अस्पताल भिजवा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आंधी से भड़की चिंगारी; सीतापुर में खाना बनाते मां-बेटी जिंदा जले, मची चीख पुकार

दरवाजा काटकर फायर ब्रिगेड की टीम ने किया रेस्क्यू

बोलेरो में घायलों के फंसने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बोलेरो का दरवाजा काटकर उसमें फंसे ड्राइवर व एक अन्य व्यक्ति को बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया गया। इस टीम में लीडिंग फायरमैन राजवीर सिंह के साथ अजय कुमार, अशोक कुमार, विवेक कुमार और सौरभ कुमार शामिल थे।

जिलाबदर निकला पीलीभीत का सिकंदर

इस हादसे में मरने वालों में पीलीभीत की अमरिया तहसील के गांव कल्याणपुर चक्रतीर्थ निवासी सिकन्दर भी शामिल है। उसकी मौत की खबर जब गांव पहुंची तो पता चला कि पिछले पांच साल से वह उत्तराखंड के जनपद ऊधमसिंह नगर के सिडगुल में रहकर किसी कंपनी में ड्राइवर का काम करता था। दो दिन पूर्व परिवार वालों से बात हुई थी। मगर यह किसी को नहीं पता था कि वह इस बोलेरो में सवार होकर कहां जा रहा था। यह भी जानकारी में आया कि कुछ समय पूर्व लूट के एक मामले में थाना सुनगढ़ी से उसे जेल भेजा गया था और इन दिनों वह जिला बदर चल रहा है। उसके जिला बदर होने का तीन महीने का समय बीत चुका है और तीन महीने अभी बाकी हैं। पुलिस के मुताबिक फरीदपुर के गांव टांडा सिकंदरपुर निवासी मनमोहन सिंह के पिता नत्थूलाल से संपर्क हो गया है। उन्होंने खुद को दिल्ली में बताते हुए जल्दी पहुंचने की बात कही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।