Major Breakthrough in Murder Suvendu Adhikari PA Another Accused Arrested in UP CBI Takes Him to Delhi शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में बड़ी सफलता, यूपी से एक और आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली ले गई सीबीआई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में बड़ी सफलता, यूपी से एक और आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली ले गई सीबीआई

मुजफ्फरनगर में पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या में एक और सफलता मिली है। सीबीआई टीम ने पुलिस के साथ मिलकर पीए की हत्या के आरोपी को दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया।

Mon, 18 May 2026 08:16 PMDinesh Rathour मुजफ्फरनगर
share
शुभेंदु अधिकारी के पीए की हत्या में बड़ी सफलता, यूपी से एक और आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली ले गई सीबीआई

Muzaffarnagar News: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक की हत्या में एक और सफलता मिली है। सीबीआई टीम ने मुजफ्फरनगर की पुलिस के साथ मिलकर पीए की हत्या के आरोपी को दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार के दौरान आरोपी, अपने परिवार के साथ हरिद्वार से लौट रहा था। सीबीआई ने पुलिस सुरक्षा में उसे मुजफ्फरनगर में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। यूपी और बिहार से अब तक चार आरोपियों को पकड़ा जा चुका है।

अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर टीम उसे अपने साथ लेकर दिल्ली चली गई। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद छह मई को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। बाद में इस मामले की जांच सीबीआई को ट्रांसफर कर दी गई थी। इस मामले में सीबीआई टीम मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्य और राज सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौ साल में अपराधियों के लिए काल बन गई यूपी पुलिस, 289 को एनकाउंटर में मार गिराया

सीबीआई ने अलसुबह की कार्रवाई

सोमवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे सीबीआई और मुजफ्फरनगर पुलिस टीम ने हत्या में शामिल आरोपी राजकुमार सिंह निवासी रातोपुर चिलकाहार, जिला बलिया को छपार टोल से हिरासत में ले लिया। आरोपी कार से अपने परिवार की दो महिलाओं व एक बुजुर्ग के साथ हरिद्वार से लौट रहा था। सीबीआई टीम ने छपार थाने में उससे घंटों पूछताछ की, दोपहर बाद पुलिस सुरक्षा में उसे मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कविता अग्रवाल की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड मिलने पर सीबीआई टीम आरोपी को लेकर दिल्ली रवाना हो गई। सीबीआई टीम को डीएसपी राजेश कुमार सिंह लीड कर रहे थे। आरोपी के साथ मौजूद परिवार को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भट्ठी की तरह तपने लगा UP, बांदा में पारा 47 पार, प्रयागराज और झांसी का तापमान?
ये भी पढ़ें:शादी के सात दिन बाद दुल्हन की मौत, जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा दूल्हा

एक सप्ताह पहले भी यूपी से गिरफ्तार हुआ था आरोपी

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक (पीए) चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में सबसे पहले एक सप्ताह पहले बलिया निवासी राज सिंह को अयोध्या से गिरफ्तार किया गया था। पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अयोध्या पुलिस के सहयोग से आरोपी को पकड़ा और अपने साथ ले गई थी। आरोपी राज सिंह अपनी मां के साथ कार से अयोध्या राममंदिर दर्शन करने आया था। दर्शन के बाद सरयू नदी व अन्य स्थानों पर भ्रमण के बाद बलिया वापस लौटने के दौरान संयुक्त पुलिस टीम ने उसे अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के गोरखपुर-लखनऊ हाईवे स्थित बूथ नंबर चार के पास से पकड़ लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।