यूपी में गोल्ड स्मगलिंग पर बड़ा ऐक्शन, सवा दो करोड़ के सोने के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
डीआरआई यूनिट को कोलकाता से गोरखपुर आ रही ट्रेन से तस्करी के सोने के साथ कुछ लोगों के आने की सूचना मिली थी। DRI की टीम ने ट्रेन में जांच की। तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखे। DRI ने तीनों की जांच की तो उनके पास से 1600 ग्राम सोना बरामद हुआ। खुले मार्केट में इसकी कीमत करीब सवा दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।

राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की गोरखपुर यूनिट ने बुधवार को 1600 ग्राम तस्करी के सोने के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। तस्कर थाईलैंड से सोने को तस्करी कर कोलकाता के रास्ते गोरखपुर ला रहे थे। सोने की कीमत करीब सवा दो करोड़ रुपये बताई जा रही है। कोलकाता से गोरखपुर आ रही ट्रेन से दबोचे गए तीनों तस्करों को जेल भेज दिया गया।
डीआरआई यूनिट को कोलकाता से गोरखपुर आ रही ट्रेन से तस्करी के सोने के साथ कुछ लोगों के आने की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरआई की टीम ने ट्रेन में जांच की। इस दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखे। डीआरआई ने तीनों की जांच की तो उनके पास से 1600 ग्राम सोना बरामद हुआ। खुले मार्केट में इसकी कीमत करीब सवा दो करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में तीनों सोने को लेकर कोई वैध कागज नहीं दिखा सके। पूछताछ में तीनों ने खुद को गोरखपुर का निवासी बताया। तीनों को यह सोना डीआरआई ने तीनों से पूछताछ करने के बाद वाराणसी जेल भेज दिया। डीआरआई तस्करों से मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि सोना तस्करी कर थाईलैंड से हवाई रूट से कोलकाता लाया गया। इसके बाद तस्करों के जरिए गोरखपुर के साथ ही महराजगंज, सिद्धार्थनगर, देवरिया के कुछ ज्वेलर्स के ठिकानों पर पहुंचाना था।
एक किलो सोने की तस्करी में होती है 10 से 15 लाख की बचत
थाईलैंड, दुबई, मॉरीशस में सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी शून्य है। वहीं भारत में सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी दस फीसदी है। ऐसे में थाईलैंड और भारत में एक किलो सोने की कीमत में 10 से 15 लाख रुपये का अंतर है। इसी अंतर को देखते हुए कोलकाता के रास्ते बड़े पैमाने पर सोने की तस्करी होती है। इस तस्करी के खेल में बड़हलगंज क्षेत्र के तमाम लोग शामिल हैं। यहां के हजारों लोगों को थाईलैंड से आना-जाना सामान्य है। इन्हें मास्टरमाइंड सोने की तस्करी के खेल में कैरियर के रूप में इस्तेमाल करते हैं।
इसके पहले भी डीआरआई बड़े पैमाने पर सोने को बरामद कर चुकी है। डीआरआई ने 12 और 13 मार्च, 2024 को राइजिंग सन ऑपरेशन के तहत विदेशी मूल के सोने की तस्करी में शामिल एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था। डीआरआई ने 40 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया था। दो साल पहले डीआरआई गोरखपुर की टीम ने देवरिया रेलवे स्टेशन से महिला समेत दो के पास से तस्करी कर लाया हुआ सोने बरामद किया था। उसकी कीमत 1.31 करोड़ रुपए थी।




साइन इन