due to severe cold schools up to 8th closed in these districts are closed on dm order यूपी के दो और जिलों में 8 वीं तक के स्कूल बंद, बदायूं-बस्ती के बाद यहां के डीएम ने दिया आदेश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के दो और जिलों में 8 वीं तक के स्कूल बंद, बदायूं-बस्ती के बाद यहां के डीएम ने दिया आदेश

UP Schools Closed: यूपी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई जिलों में स्कूल बंद किए गए हैं। अलग-अलग जिलों के डीएम ने अपने यहां मौसम पूर्वानुमान को देखते हुए स्कूलों को बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं परिषदीय स्कूलों में 31 दिसम्बर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक शीतावकाश चल रहा है।

Thu, 8 Jan 2026 09:35 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के दो और जिलों में 8 वीं तक के स्कूल बंद, बदायूं-बस्ती के बाद यहां के डीएम ने दिया आदेश

UP Schools Closed: यूपी में कड़ाके की ठंड के बीच प्रदेश के कई जिलों के डीएम ने स्कूल बंद करने का आदेश जारी किया है। कुछ जिलों में 12 वीं तो कुछ में आठवीं तक के स्कूलों में छुट्टी की गई है। बदायूं, अलीगढ़, वाराणसी, बस्ती और सीतापुर के बाद अब गोरखपुर के डीएम ने भी कक्षा एक से कक्षा आठ तक के स्कूलों को दो दिन यानी आठ और नौ जनवरी को बंद रखने का आदेश जारी किया है। डीएम के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है कि भारत मौसम विभाग द्वारा जारी स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के क्रम में गोरखपुर में अत्यधिक शीतलहर, कोहरे की स्थिति और न्यूनतम तापमान में हो रही लगातार गिरावट के बीच छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य और सुरक्षा को देखते हुए आठवीं तक सभी स्कूलों में नौ जनवरी तक अवकाश घोषित किया है। वहीं औरैया में भी डीएम के आदेश पर नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश डीएम ने दिया है।

औरैया के डीएम डॉ.इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार ने इसका आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया कि जनपद में जारी अत्यधिक शीतलहर और कड़ाके ठंड को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सभी बोर्डों के मान्यता प्राप्त, अशासकीय और सहायता प्राप्त विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा आठ तक बंद रखने का आदेश दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: 7 शहरों ने शिमला को पीछे छोड़ा, 25 शहरों में कोल्ड डे का अलर्ट

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित अवधि तक स्कूलों में कक्षाएं नहीं संचालित होंगी। इस आदेश का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी विद्यालय प्रबंधनों को निर्देश दिया है कि वे अभिभावकों को समय रहते इस बारे में अवगत कराएं ताकि बच्चों को ठंड के मौसम में विद्यालय न आना पड़े।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कड़ाके की ठंड के बीच ऐक्शन में सीएम योगी, पूरे प्रदेश के लिए जारी किया ये आदेश

बता दें कि इसके पहले वाराणसी में कक्षा आठ तक के स्कूलों की छुट्टियां नौ जनवरी तक बढ़ा दी गई थीं। बदायूं में कक्षा आठ तक के विद्यालयों को 10 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। अलीगढ़ और बस्ती में भी 10 जनवरी तक कक्षा आठ तक के स्कूल बंद रहेंगे। सीतापुर में आठ जनवरी तक आठवीं तक के विद्यालयों को बंद रखने का आदेश है। इसके अलावा शाहजहांपुर में 12 वीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके पहली लखीमपुर में 12 वीं तक के स्कूलों को 14 जनवरी तक बंद रखने का आदेश हुआ था। प्रयागराज में भी आठवीं तक के विद्यालय 15 जनवरी तक बंद किए गए थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।