तीन दिन से आंधी बारिश ने निकाला नौतपा का दम
Mainpuri News - मैनपुरी। बीते तीन दिन से बदले हुए मौसम ने नौतपा का दम निकाल दिया है। नौतपा चल रहा है लेकिन बदले हुए मौसम से लग ही नहीं रहा कि नौतपा है।

बीते तीन दिन से बदले हुए मौसम ने नौतपा का दम निकाल दिया है। नौतपा चल रहा है लेकिन बदले हुए मौसम से लग ही नहीं रहा कि नौतपा है। तीन दिन से रोजाना रात के समय आसमान में बादल छा रहे हैं। तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हो रही है। जिससे भीषण गर्मी से निजात मिल गई है। हालांकि दिन में धूप खिलने से हल्की गर्मी का भी एहसास होता है। गुरुवार की रात से जनपद का मौसम बदल गया है। गुरुवार से पहले जिले में तीन दिन मौसम विभाग का अलर्ट था। इस अलर्ट में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना थी।
पूर्वानुमान के तहत इन तीनों दिन मौसम बदला और तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार की रात तो एक घंटे तक तेज आंधी के साथ शहर और आसपास के इलाकों में झमाझम पानी बरसा। वहीं शनिवार की रात आठ बजे के बाद फिर से आसमान में बादल छा गए। रात के नौ बजते-बजते तेज आंधी शुरू हो गई। इस आंधी के साथ बूंदाबांदी भी हुई। जिससे रातभर गर्मी का एहसास नहीं हुआ। रविवार को दिन में भी नौतपा जैसी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। लगातार तीन दिन से बदले मौसम से पारा भी लुढककर नीचे आ गया है। रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन