UP Weather : यूपी में नौतपा के बीच बदला मौसम, इन जिलों में बारिश; 56 जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट
UP Weather Update : आईएमडी लखनऊ के अनुसार, मौसम में बदलाव की मुख्य वजह मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का घेरा है, जिससे होकर आंध्र प्रदेश के तट तक एक ट्रफ लाइन जा रही है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली पुरवा हवाएं निचले वायुमंडल में जमा हो रही हैं।

UP Weather Update : उत्तर प्रदेश में नौतपा के बीच मौसम में बदलाव देखने को मिला है। रविवार को गोंडा और बलरामपुर में बारिश हुई। करीब 20 मिनट तक हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। वैसे आए यूपी के ज्यादातर हिस्सों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में धूप निकल जा रही है। हवा में थोड़ी नमी है जिसकी वजह से लोग गर्मी से राहत महसूस कर रहे हैं। आईएमडी लखनऊ के अनुसार, इस समय मौसम में बदलाव की मुख्य वजह मध्य पाकिस्तान के ऊपर बना चक्रवाती हवाओं का घेरा (चक्रवाती परिसंचरण) है, जिससे होकर आंध्र प्रदेश के तट तक एक ट्रफ लाइन जा रही है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी वाली पुरवा हवाएं निचले वायुमंडल में जमा हो रही हैं। वहीं मौसम विभाग के अनुसार वेस्ट यूपी के कई इलाकों में इसका प्रभाव रविवार को कमजोर पड़ जाएगा लेकिन जहां बना रहेगा उनमें लखनऊ शामिल है। मौसम विभाग ने लखनऊ के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 31 मई को प्रदेश के कई हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चलने, बिजली कड़कने और बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिन जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और झोंकेदार हवा की संभावना अधिक है उनमें बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, कमजारपुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बकलया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर शामिल हैं।
2500 किमी लंबे क्लाउड बैंक से गर्मी के तेवर ठंडे, तीन दिन राहत
करीब 2500 किमी लंबे क्लाउड बैंड से मई में सशक्त पश्चिमी विक्षोभ (डिस्टरबेंस) ने उत्तर प्रदेश समेत 12 से अधिक राज्यों को प्रभावित कर दिया। लंबी हीट वेव पर ब्रेक लग गया। यहां बारिश की वजह विक्षोभ कम बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से लगातार आ रही नमी बनी। कानपुर में 3.0 मिमी बारिश हुई। यहां दिन का पारा सामान्य से 06 डिग्री कम रहा। गुरुवार रात से ईरान, इराक और पाकिस्तान होता हुआ आया पश्चिमी विक्षोभ अभी भी सशक्त बना है। खास बात यह है कि यह मई के आखिर में आया है और बेहद प्रभावी रहा है। अगले 72 घंटों तक यह उत्तर प्रदेश में सक्रिय रहेगा। कानपुर के आसपास हवा की गति तो अधिक रही लेकिन यहां 40-45 किमी प्रति घंटा रही।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि (सीएसए) में 3.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। अधिकतम तापमान 35.3 से घटकर 34.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 06 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 21.2 से बढ़कर 21.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से 05.3 डिग्री कम है। लगातार तेज हवाएं, बारिश और तापमान में कमी से उमस भी नहीं हो पाई। मौसम सामान्य होने से गर्मी से राहत मिल गई। इस दौरान नमी का अधिकतम प्रतिशत 84 और न्यूनतम 57 फीसदी रहा। इसने भी गर्मी से राहत दिलाई।
बारिश का ऑरेंज और यलो अलर्ट
क्लाउड बैंड ने हीट डोम के क्षेत्र में आने वाले जनपदों को ठंडा कर दिया है। बांदा में सुबह 08:30 बजे तक 4.0 मिमी, चित्रकूट में 01 मिमी, हमीरपुर में 10 मिमी, झांसी में 12 मिमी बारिश हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार से सोमवार तक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में ऑरेंज से यलो अलर्ट जारी किया गया है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि (सीएसए) के मौसम कृषि तकनीकी अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि दो जून तक आंधी-पानी की संभावना रहेगी।




साइन इन