गोवंश की स्थिति दयनीय, संरक्षण नहीं मिल पा रहा
Mainpuri News - किशनी। गौ रक्षा एवं गोवंश के संरक्षण के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं स्थानीय प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे

गौ रक्षा एवं गोवंश के संरक्षण के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं स्थानीय प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। इसी के तहत कस्बा के लोगों ने सोमवार को प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार घासीराम को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में लोगों ने कहा कि भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था, मानव आरोग्य, विषमुक्त कृषि और पर्यावरण में गौ माता का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण है। गौ वंश भारतीय परंपराओं का प्राण रहा है लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में उसके उचित संरक्षण और संवर्धन के अभाव में गोवंश की स्थिति दयनीय है। भारत भूमि पर सकल गौ वंश स्वस्थ सुखी सम्मानित और सुरक्षित रहे इसके लिए सरकारी स्तर पर और अधिक ठोस प्रयासों की आवश्यकता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन