Eid-ul-Zuha Bakrid Celebrations Peace Committee Meeting Ensures Harmony and Cleanliness प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी और सड़कों पर नमाज रहेगा पूर्ण प्रतिबंध, Mainpuri Hindi News - Hindustan
More

प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी और सड़कों पर नमाज रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Mainpuri News - भोगांव। ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्योहार को शांति, सौहार्द और स्वच्छता के साथ मनाने के लिए थाना कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

Sat, 23 May 2026 06:28 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरी
share
प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी और सड़कों पर नमाज रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

ईद-उल-जुहा (बकरीद) के त्योहार को शांति, सौहार्द और स्वच्छता के साथ मनाने के लिए थाना कोतवाली में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता करते हुए एडीएम स्नेहलता आनंद ने स्पष्ट निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी कदापि न की जाए। ऐसा कोई भी कृत्य न करें जिससे दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। एडीएम ने नगर पंचायत को स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने और विद्युत कर्मियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पानी की किल्लत न हो। इस कार्य में लेखपालों को भी सहयोग करने को कहा गया। सीओ रामकृष्ण द्विवेदी ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी और सड़कों पर नमाज रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

उन्होंने कहा कि सड़कों पर नमाज कतई न पढ़ी जाए, नमाज केवल ईदगाह या मस्जिद के अंदर ही अदा की जाए। नमाज से पूर्व होने वाली तकरीर में किसी भी तरह के भड़काऊ शब्दों का प्रयोग न हो। इसके बाद आयोजित समाधान दिवस में एडीएम ने लेखपालों को क्षेत्र में भ्रमण कर भूमि विवादों को मौके पर ही निपटाने के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर प्रशासन ने समिति के साथ की बैठक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुले में पशुओं की कुर्बानी प्रतिबंधित

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।