घर के पास दफ्तर है तो पैदल जाएं अधिकारी, कर्मचारी
Mainpuri News - मैनपुरी। जनपद में ईंधन की बचत, सरकारी संसाधनों के समुचित उपयोग और प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कड़े न

जनपद में ईंधन की बचत, सरकारी संसाधनों के समुचित उपयोग और प्रशासनिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों और विभागाध्यक्षों को अनावश्यक वाहन उपयोग और भ्रमण को न्यूनतम रखने की हिदायत दी है। स्पष्ट किया कि वर्तमान समय में ऊर्जा संरक्षण केवल आर्थिक जरूरत नहीं, बल्कि एक बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी है। डीएम ने अधिकारियों को सुझाव दिया कि विभागीय बैठकों और समीक्षा कार्यों को यथासंभव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और डिजिटल माध्यमों से निपटाया जाए। प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के लिए डॉ. त्रिपाठी ने प्रत्येक बृहस्पतिवार को विशेष रूप से फील्ड जॉब और स्थलीय निरीक्षण के लिए निर्धारित किया है।
इससे विभिन्न विभाग अपने निरीक्षण कार्य एक ही दिन समन्वित ढंग से कर सकेंगे, जिससे दैनिक आवागमन में होने वाली ईंधन की खपत कम होगी। संसाधनों के जिम्मेदारी पूर्ण उपयोग का संदेश देने के लिए डीएम ने स्वयं के एस्कॉर्ट वाहन को हटा दिया है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि कार्यालय और आवास पास हों, तो पैदल चलें। साथ ही, एक ही दिशा या एक ही कॉलोनी से आने वाले अधिकारी साझा वाहन की व्यवस्था अपनाएं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन