ईंधन बचाव अभियान के तहत पैदल कार्यालय पहुंचे सीडीओ
भीमताल में 'ईंधन बचाव एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान' के तहत मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे ने पैदल चलकर कार्यालय पहुंचने का उदाहरण पेश किया। उन्होंने सभी अधिकारियों से वाहनों के सीमित उपयोग और पैदल चलने की आदत अपनाने की अपील की, जिससे ईंधन की खपत कम हो सके और स्वास्थ्य में सुधार हो।

भीमताल। ‘ईंधन बचाव एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान’ के तहत गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद पांडे पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन की बचत अत्यंत आवश्यक हो गई है। उन्होंने जिले के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से दैनिक कार्यों में वाहनों का सीमित उपयोग करने, अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचने की अपील की, ताकि ईंधन की खपत कम की जा सके। उन्होंने कहा कि पैदल चलना न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति छोटी दूरी के लिए वाहन के स्थान पर पैदल चलने की आदत अपनाए, तो इससे ईंधन की बचत के साथ स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा।
उन्होंने भीमताल विकास भवन परिसर सहित विकास विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से ‘ईंधन बचाव अभियान’ को जनभागीदारी के रूप में अपनाने का आह्वान किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन