विपक्षी दल महिला अधिकारों के खिलाफ : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महिला आरक्षण विधेयक पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष ने इसे पारित नहीं होने दिया और कांग्रेस को 'ऑल इंडिया एंटी रिफॉर्म कांग्रेस' करार दिया। भाजपा के कई नेता भी इस प्रेस वार्ता में शामिल हुए।

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। संसद में महिला आरक्षण विधेयक और संविधान संशोधन विधेयक को लेकर हुए घटनाक्रम पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को कड़ा असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय है। दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पिछले 30 वर्ष से बार-बार संसद में आता रहा है, लेकिन किसी न किसी बहाने से उसे रोका गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस बार भी विपक्ष ने विभिन्न तर्क गढ़कर इसे पास नहीं होने दिया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी ‘ऑल इंडिया एंटी रिफॉर्म कांग्रेस’ बन चुकी है, जिसने हर बड़े सुधार जैसे सर्जिकल स्ट्राइक, डिजिटल पेमेंट, जीएसटी जैसे मुद्दों का विरोध किया है।
इस दौरान विधायक शिखा रॉय, पूनम भारद्वाज, दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष योगिता सिंह सहित कई लोग शामिल रहे। सभी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में नारे लगाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन