mai apni jindagi se tang aa gaya hoon young man hanged himself after making video call girlfriend मैं अपनी जिंदगी से तंग आ गया हूं...प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फांसी पर लटक गया युवक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मैं अपनी जिंदगी से तंग आ गया हूं...प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फांसी पर लटक गया युवक

मेरठ के दौराला में सोमवार सुबह प्रेमिका को वीडियो कॉल कर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की सगाई तय होने पर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

Mon, 29 Dec 2025 09:33 PMDinesh Rathour मेरठ/दौराला
share
मैं अपनी जिंदगी से तंग आ गया हूं...प्रेमिका को वीडियो कॉल कर फांसी पर लटक गया युवक

मेरठ के दौराला में सोमवार सुबह प्रेमिका को वीडियो कॉल कर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती की सगाई तय होने पर युवक ने यह आत्मघाती कदम उठाया। एक दिन पहले युवक ने प्रेमिका को पुरानी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी थी, जिसकी शिकायत युवती ने पुलिस से की थी। इसके बाद रविवार शाम युवक के घर पुलिस ने दबिश दी थी। सोमवार सुबह करीब 10 बजे युवक की लाश दादरी पुलिस चौकी के पास बाग में फंदे पर लटकी मिली। मृतक की जेब में मिली डायरी में सुसाइड नोट मिला है। परिजनों ने प्रेमिका पर आत्महत्या के लिए उकसाने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।

जानी क्षेत्र में किठौली गांव निवासी सुमित रेलवे ठेकेदार विकास के पास सुपरवाइजर का काम देख रहा था। सात साल पूर्व सुमित शहर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में नौकरी करता था। इसी दौरान कंकरखेड़ा क्षेत्र निवासी युवती से सुमित का संपर्क हुआ। युवती उस समय हॉस्पिटल में कंप्यूटर ऑपरेटर थी। 2021 में युवती का सुमित से विवाद हो गया और कंकरखेड़ा थाने में सुमित के खिलाफ रेप और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया गया था। सुमित जेल गया था, लेकिन जेल से आने के बाद दोनों फिर साथ हो गए। इस साल जून से दोनों के बीच दोबारा विवाद शुरू हो गया और युवती का रिश्ता कहीं और तय होने की बात सुमित को पता चली। सुमित ने प्रेमिका को सुसाइड करने की धमकी दी थी। युवती ने एक अन्य मुकदमा सुमित और उसके भाई के खिलाफ परतापुर थाने में दर्ज करा दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में रेलवे ने दुकानों पर लगाई सील, तैनात करनी पड़ी पुलिस फोर्स

बाग में लगाई फांसी

सुमित रविवार रात ड्यूटी पर गया था। रविवार शाम सुमित के घर पुलिस पहुंची थी। बताया सुमित के खिलाफ उसकी प्रेमिका ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देने की शिकायत की है। सुमित ने पुलिस को बताया वह सोमवार को थाने आ जाएगा। सोमवार सुबह 10 बजे सुमित ने प्रेमिका को वीडियो कॉल की। सुमित दादरी चौकी के पास बाग में एक पेड़ पर बैठा हुआ था। उसने गले में रस्सी का फंदा बांधा हुआ था। सुमित वीडियो कॉल कर प्रेमिका के सामने फंदे पर लटक गया और उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद लोगों ने लाश देखकर पुलिस को सूचना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माघ मेला से पहले अचानक संगम क्षेत्र पहुंचे डिप्टी सीएम केशव, अफसरों में हड़कंप

सुसाइड नोट में लिखा, मेरी मौत के बाद किसी को परेशान न करना

सुमित की जेब से डायरी मिली, जिसमें उसने सुसाइड नोट लिखा था। एक पैन भी बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को सील कराया है। सुसाइड नोट कुछ इस तरह से है। ‘मैं सुमित सैनी पुत्र कृष्णपाल सैनी अपने होश में ये लिख रहा हूं। मैं जिंदगी से तंग आ गया हूं और खुद को खत्म कर रहा हूं। मेरी मौत का कारण मैं खुद हूं। इसमें न तो मेरे घर वाले, न मेरे रिश्तेदार या किसी भी अन्य का कोई हाथ नहीं है। प्लीज मेरी मौत के बाद किसी को परेशान न किया जाए।’सुसाइड नोट के नीचे सुमित के हस्ताक्षर है और 29 दिसंबर 2025 की तारीख भी डाली हुई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया, दौराला में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड किया है। प्रेमिका पर परिजनों ने ब्लैकमेल करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।