mahoba bjp district president sexual harassment allegations female leader video viral उपाध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सेक्स की डिमांड, महिला नेत्री का संगीन आरोप, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

उपाध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सेक्स की डिमांड, महिला नेत्री का संगीन आरोप

यूपी के महोबा में भाजपा की पूर्व जिला मंत्री ने जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा पर जिला उपाध्यक्ष पद के बदले शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने का आरोप लगाया है। फेसबुक लाइव के जरिए महिला नेत्री ने अन्य पदाधिकारियों पर भी जिलाध्यक्ष का पक्ष लेने और पति को धमकाने का आरोप लगाया।

Mon, 27 April 2026 09:18 PMYogesh Yadav महोबा। संवाददाता
share
उपाध्यक्ष बनाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सेक्स की डिमांड, महिला नेत्री का संगीन आरोप

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के भीतर एक बेहद शर्मनाक विवाद सामने आया है। महोबा जिले में पार्टी की एक पूर्व जिला मंत्री ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भाजपा नेत्री ने आरोप लगाया कि जिला उपाध्यक्ष बनाने के बदले जिलाध्यक्ष ने शारीरिक संबंध बनाने की मांग की। महिला नेत्री ने यह सनसनीखेज आरोप फेसबुक लाइव के जरिए किया है। उनका यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक तरफ भाजपा नारी वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष पर हमलावर है तो दूसरी तरफ पार्टी की ही महिला नेत्री का वीडियो वायरल होने और संगीन आरोपों से पार्टी के भीतर खलबली मची हुई है। महिला नेत्री के वायरल वीडियो का पुलिस ने भी संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। पार्टी ने भी आरोपों को गंभीरता से लेते हुए दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।

"लखनऊ-दिल्ली साथ चलना होगा": जिलाध्यक्ष पर संगीन आरोप

महिला नेत्री ने फेसबुक लाइव आकर अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि हाल ही में जिले की नई टीम का गठन हुआ था। जब उन्होंने उच्च पद (जिला उपाध्यक्ष) के लिए जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा से बात की तो उन्होंने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं। महिला नेत्री के अनुसार, जिलाध्यक्ष ने उनसे कहा, "यदि मैं आपको जिला उपाध्यक्ष बना दूं, तो आप मुझे बदले में क्या देंगी?" महिला ने अपनी आर्थिक तंगी का हवाला दिया, जिस पर जिलाध्यक्ष ने कथित तौर पर कहा कि "इशारों को समझिये, आपके पास देने को बहुत कुछ है। एक बार मेरे साथ हमबिस्तर होना पड़ेगा, फिर आपको मेरे साथ लखनऊ और दिल्ली चलना होगा और किसी को शक भी नहीं होगा।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हॉस्टल में मिली एमडी छात्रा की लाश, सीनियर डॉक्टर पर लगाए थे अभद्रता के आरोप

संगठन के अन्य पदाधिकारियों पर भी मिलीभगत का आरोप

महिला नेत्री का आरोप केवल जिलाध्यक्ष तक ही सीमित नहीं है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने भी उनसे कहा कि "भाभी, जिलाध्यक्ष जी की बात मान जाओ, वो शायद आपको जिला महामंत्री बनवा दें।" इसके अलावा, उन्होंने एक अन्य महामंत्री जयपाल पर रात के समय फोन करके जिलाध्यक्ष के प्रस्ताव को स्वीकार करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला नेत्री ने यह भी बताया कि उनके पति को फर्जी दुष्कर्म केस में जेल भिजवाने की धमकी भी दी गई।

जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया 'षड्यंत्र'

इन गंभीर आरोपों पर सफाई देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा ने इन्हें सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि उनकी बढ़ती राजनीतिक छवि को खराब करने के लिए एक गहरा षड्यंत्र रचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। वहीं, आरोपी जिला उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने भी इन आरोपों को मनगढ़ंत बताया है।

पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार

महिला नेत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि वे इन धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। उन्होंने निर्णय लिया है कि वे पुलिस अधीक्षक (SP) से लिखित शिकायत कर मामले की उच्च स्तरीय जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगी। इस घटना के बाद विपक्षी दलों को भी सरकार और सत्ताधारी दल को घेरने का मौका मिल गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कार से महिला को धक्का लगने पर कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या, वाराणसी में वारदात
ये भी पढ़ें:आपस में शादी की जिद पर अड़ी युवतियां, दोनों परिवार लाचार, पुलिस ने खड़े किए हाथ

भाजपा ने आरोपों की जांच के लिए दो सदस्यीय समिति बनाई

भाजपा की पूर्व जिला मंत्री के आरोपों की जांच के लिए समिति का गठन कर दिया है। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए गठित टीम में अनुभवी पदाधिकारियों को शामिल किया है। महिला कल्याण निगम की अध्यक्षं व प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती कमलावती सिंह और क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र भाजपा श्री संतविलास शिवहरे को जांच कर तीन दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।