Diesel Petrol and LPG Supply Issues Persist in Maharajganj पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की समस्या कायम, लोग परेशान, Maharajganj Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की समस्या कायम, लोग परेशान

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में डीजल-पेट्रोल के साथ रसोई गैस की समस्या समाप्त होने

Wed, 13 May 2026 09:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंज
share
पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की समस्या कायम, लोग परेशान

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में डीजल-पेट्रोल के साथ रसोई गैस की समस्या समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। दो माह से अधिक समय के बाद भी तेल व भरा सिलेंडर के लिए चक्कर लगाना पड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की समस्या कायम, लोग परेशान

तेल की समस्या

मौजूदा समय किसी भी पेट्रोल पंप पर लगातार कई दिनों तक तेल नहीं मिल रहा है। तेल आने के चार से छह घंटे में ही समाप्त भी हो जा रहा है। एक दिन मिल रहा है तो दूसरे या तीसरे दिन पंप पर तेल नहीं मिल रहा है। जिला मुख्यालय, महुअवा, धनेवा धनेई, सतभिरया के पेट्रोल पंपों पर लोगों को तेल के लिए परेशान होना पड़ा। वहीं कई जगहों पर आसानी से तेल मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिले में डीजल-पेट्रोल की बिक्री सामान्य,सीएनजी की किल्लत

गैस की स्थिति

पेट्रोल टंकियों पर कम हुई भीड़,गैस में राहत

घुघली क्षेत्र के सभी पेट्रोल टंकियों पर भीड़ काफी कम दिखी। वहीं गैस लेने की दुश्वारियां भी कम रहा। राम गोपाल मंगल प्रसाद ,यशोदा किसान फिलिंग सेंटर मंगलपुर पटखौली, मां भगवती किसान सेवा केंद्र,पुष्पा फिलिंग सेंटर निकट साईं मंदिर ,पटेल ऑटोबाइल्स पोखरभिंडा पर डीजल व पेट्रोल लोगों को आसानी से मिला। प्रोपराइटर सोनू खरवार,सिद्धार्थ शंकर यादव,शैलेश रुंगटा,दिनेश पटेल आदि ने बताया कि तेल अब समय से आ रहा है। ग्राहकों को तेल समय से मिल जा रहा है। अब कोई दिक्कत नहीं है। वहीं सिंह गैस एजेंसी के प्रो कमलेश सिंह ने कहा कि गैस अब उपलब्ध है। बुकिंग के बाद गैस मिल जा रहा है।

सिलेंडर की कमी

दो माह बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर, उमड़े उपभोक्ता

पुरन्दरपुर क्षेत्र में रसोई गैस की किल्लत कम होने का नाम नहीं ले रही है। होम डिलिवरी व एजेंसी से वितरण के दावों के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। मंगलवार को एक गैस एजेंसी परासखाड़ पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े मिले। कई लोगों ने बताया कि बुकिंग के 15 से 20 दिन बाद भी गैस नहीं पहुंच रही है। जबकि कुछ उपभोक्ताओं को करीब दो माह बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिला है। परसा निवासी मुबारक ने बताया कि उन्हें पिछली बार 12 मार्च को गैस मिला था। 26 अप्रैल को दोबारा बुकिंग कराया। लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं पहुंचा। झुनवा निवासी रामसूरत ने बताया कि 30 अप्रैल को बुकिंग हुई थी, मगर होम डिलिवरी नहीं हुई। पिपरा मौनी निवासी शक्ति ने कहा कि फरवरी में आखिरी बार गैस मिली थी। 26 अप्रैल को बुकिंग कराने के बाद एजेंसी के कई चक्कर लगाने पड़े। करमहवा निवासी राजकुमार ने बताया कि होम डिलिवरी की तारीख 10 मई दिख रही है, लेकिन गैस नहीं पहुंची। एजेंसी संचालक बबलू प्रसाद ने बताया कि गैस की पर्याप्त संख्या में है। प्रतिदिन करीब 850 सिलेंडरों का वितरण किया जा रहा है। इनमें लगभग 350 सिलेंडर सात गाड़ियों से होम डिलिवरी के माध्यम से भेजे जा रहे हैं। ओटीपी व्यवस्था के कारण 17 मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना पड़ रहा है।

डीजल और पेट्रोल की स्थिति

जिले में डीजल और पेट्रोल की कमी नहीं है। जरूरत के अनुसार सभी को तेल मिल रहा है। भुगतान में देरी से कुछ जगहों पर तेल देर से आता होगा। गैस की समस्या भी नहीं है। होम डिलिवरी को और दुरूस्त करा दिया गया है।

एपी सिंह, डीएसओ

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी गैआपूर्ति-वितरण से जुड़ी शिकायतें सात से नौ के बीच करें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।