जिले में डीजल-पेट्रोल की बिक्री सामान्य,सीएनजी की किल्लत
गोपालगंज।मध्य पूर्व एशिया में जंग के चलते उर्जा संकट की आशंका के बीच जिले में फिलहाल रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। 95 पेट्रोल पंपों और 46 गैस एजेंसियों के माध्यम से आम लोगों तक ईंधन पहुंचाया जा रहा है। सीएनजी की आपूर्ति में कमी के कारण वाहन चालकों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

गोपालगंज।मध्य पूर्व एशिया में जंग के चलते उर्जा संकट की आशंका के बीच जिले में फिलहाल रसोई गैस और डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। जिले में संचालित विभिन्न कंपनियों के 95 पेट्रोल पंपों और 46 गैस एजेंसियों के माध्यम से आम लोगों तक ईंधन पहुंचाया जा रहा है।
आपूर्ति की स्थिति
संभावित किल्लत की आशंका के बीच अब तक सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल बेचने के लिए समय सीमा तय करने संबंधी कोई लिखित आदेश पंप संचालकों को नहीं मिला है। मौखिक रूप से भी दो या चारपहिया वाहनों में सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने को लेकर कोई निर्देश नहीं दिया गया है। मंगलवार को जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर पूर्व की तरह सामान्य रूप से डीजल और पेट्रोल की बिक्री होती रही। संचालकों ने बताया कि फिलहाल तेल कंपनियां नकद भुगतान पर ही डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति कर रही हैं। उधार पर आपूर्ति फिलहाल बंद कर दी गई है। इसके कारण कुछ पंप सीमित मात्रा में ही डीजल-पेट्रोल मंगा रहे हैं। हालांकि तेल कंपनियों की ओर से फिलहाल आपूर्ति सामान्य बनी हुई है।
सीएनजी की स्थिति
सीएनजी के लिए हो रही मारामारी जिले में सीएनजी चालित वाहनों के चालकों को इन दिनों शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग-27 के भठवा, एसपी कोठी, सोनबरसा और महम्मदपुर ओवरब्रिज के समीप सीएनजी पंप संचालित हैं। इसके अलावा महम्मदपुर-मलमलिया पथ के देवकुली, शहर के चिड़ियाघर के समीप तथा गोपालगंज-मीरगंज मुख्य पथ पर भी सीएनजी पंप स्थापित हैं। लेकिन, कंपनियों से पर्याप्त आपूर्ति नहीं होने के कारण एक-दो घंटे में ही सीएनजी समाप्त हो जा रही है। इसके बाद पूरे दिन सीएनजी चालित वाहन चालकों को बिना गैस लिए वापस लौटना पड़ रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन