SP leader called property dealer to his home threw chilli powder and beat him for an hour सपा नेता ने घर बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर की आंखों में झोंकी मिर्च, परिवार के साथ मिलकर 1 घंटे तक पीटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सपा नेता ने घर बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर की आंखों में झोंकी मिर्च, परिवार के साथ मिलकर 1 घंटे तक पीटा

कानपुर में लेनदेन के विवाद में सपा नेता ने परिवार के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर भाइयों समेत तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। आरोप है कि सपा नेता ने रुपये देने के लिए घर बुलाया। वहां आंखों में मिर्ची का पानी डालकर पीटा।

Tue, 3 March 2026 08:19 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, कानपुर
share
सपा नेता ने घर बुलाकर प्रॉपर्टी डीलर की आंखों में झोंकी मिर्च, परिवार के साथ मिलकर 1 घंटे तक पीटा

यूपी के कानपुर के नवाबगंज में लेनदेन के विवाद में सपा नेता ने परिवार के साथ मिलकर प्रॉपर्टी डीलर भाइयों समेत तीन लोगों को लहूलुहान कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की गई। आरोप है कि सपा नेता ने रुपये देने के लिए घर बुलाया। वहां आंखों में मिर्ची का पानी डाल दिया और उसके बाद एक घंटे तक परिवार के साथ मिलकर पीटता रहा।

गाड़ी भी तोड़ दी और मोबाइल छीन लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को सपा नेता और उसके परिवार के चंगुल से छुड़वाया। घटना के वक्त मौजूद किसी शख्स ने मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि आपका अपना अखबार ‘हिन्दुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर सपा नेता को गिरफ्तार कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इंसाफ न मिला तो त्याग दूंगी वर्दी; महिला दारोगा ने भाजपा MLA पर लगाए गंभीर आरोप

कल्याणपुर शिवली रोड के रहने वाले प्रशांत कुमार प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि जुलाई 2025 में नवाबगंज में रहने वाले सपा नेता (युवजन सभा का पूर्व प्रदेश सचिव) विशाल कुमार से ट्रक खरीदा था। इसके एवज में उन्होंने 40 लाख रुपये दिए थे। इस दौरान सपा नेता ने उन्हें किराये पर लिया हुआ ट्रक दे दिया। साथ ही उसकी फर्जी आरसी भी थमा दी। कुछ समय बाद मालिक अपना ट्रक उनसे ले गया। इसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी तो विशाल टहलाने लगा। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि सोमवार को सपा नेता ने उन्हें रुपये देने के लिए घर बुलाया था। इस पर वह अपने बड़े भाई विनय प्रकाश सिंह और साथी देवांश सक्सेना के साथ पहुंचे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ पेशे के नाम से पुकारना SC/ST एक्ट के तहत अपराध नहीं: हाईकोर्ट

इस दौरान सपा नेता ने परिवार के साथ मिलकर मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों ने उन लोगों पर ईंट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। साथ ही जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें सपा नेता परिवार के साथ पीड़ितों से मारपीट और ईंट से हमला करते हुए नजर आ रहा है। एडीसीपी अर्चना सिंह ने बताया कि पीड़ितों का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर विशाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।

नवाबगंज थानेदार पर भगा देने का आरोप

पीड़ित प्रशांत ने आरोप लगाया कि 40 लाख की धोखाधड़ी की शिकायत उन्होंने नवाबगंज थाना प्रभारी से की थी। उन्होंने उस समय कोई ध्यान नहीं दिया और झूठा आरोप लगाने की बात कहते हुए भगा दिया था। थानेदार ने उस वक्त मामले की गंभीरता को समझा होता तो मारपीट की हिम्मत नहीं पड़ती।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वकील की मदद से लिखी गई FIR झूठी नहीं मानी जा सकती; हाईकोर्ट ने बरकरार रखी सजा
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।