Mafia Sudhir Singh dodged Gorakhpur Police and STF and surrendered in Lucknow Court एसटीएफ को चकमा देकर माफिया ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर, इस मामले में ढूंढ रही थी गोरखपुर पुलिस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एसटीएफ को चकमा देकर माफिया ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर, इस मामले में ढूंढ रही थी गोरखपुर पुलिस

पुलिस और एसटीएफ को चकमा देकर गोरखपुर का माफिया सुधीर सिंह ने लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हत्या की कोशिश के मामले में गोरखपुर के खजनी थाने से फरार चल रहा था। उसने यह सरेंडर पुराने आर्म्स एक्ट के एक मामले में किया है।

Fri, 13 June 2025 03:31 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, गोरखपुर
share
एसटीएफ को चकमा देकर माफिया ने लखनऊ कोर्ट में किया सरेंडर, इस मामले में ढूंढ रही थी गोरखपुर पुलिस

यूपी के गोरखपुर पुलिस और एसटीएफ को चकमा देकर माफिया सुधीर सिंह ने लखनऊ कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हत्या की कोशिश के मामले में गोरखपुर के खजनी थाने से फरार चल रहा था। उसने यह सरेंडर पुराने आर्म्स एक्ट के एक मामले में किया है। जिससे उसे तत्काल गिरफ्तारी से राहत मिल गई। वहीं, गोरखपुर की खजनी थाना पुलिस अब उसे ट्रांजिट रिमांड पर लाने की तैयारी कर रही है।

गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र में 27 मई की रात सरिया व्यापारी के घर आयोजित दावत में जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना में बेलीपार के भौवापार के रहने वाला अंकुर शाही गंभीर रुप से घायल हो गया था। जिसके बाद से माफिया सुधीर सिंह फरार चल रहा था। उस पर मुकदमा दर्ज होने के बाद एसटीएफ, क्राइम ब्रांच और खजनी थाने की पुलिस लगातार तलाश में दबिश दे रही थीं। लखनऊ और देवरिया से लेकर पड़ोसी जिलों में छापेमारी हुई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारात में डीजे पर हुआ झगड़ा, इलाज को ले जा रही दूल्हे की कार पलटी, 2 की गई जान

उधर, पुलिस की तमाम कोशिशों के बीच माफिया सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहा। वह सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक पर भावनात्मक और चुनौती से भरा पोस्ट करता है। वहीं, उसके समर्थकों ने 'शेर को पिंजरे में बंद नहीं किया जा सकता' जैसे नारों के साथ माहौल बनाना शुरू कर दिया था। हालांकि गुरुवार को सुधीर सिंह ने लखनऊ की एक अदालत में खुद को पेश कर आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर उसने पुराने आर्म्स एक्ट के मुकदमे में किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोनम की तरह प्रेमी के संग मिलकर बेटी करा सकती है दामाद की हत्या, मां ने दी तहरीर

वहीं, उसके आत्मसमर्पण के बाद पुलिस एक्टिव हो गई। इस मामले में सीओ खजनी उदय प्रताप राजपूत ने बताया कि सुधीर सिंह के सरेंडर की जानकारी मिली। जिसके बाद एक टीम लखनऊ रवाना कर दी गई है, जो ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया पूरी कर उसे गोरखपुर लाने का प्रयास करेगी। अब जांच इस दिशा में भी बढ़ रही है कि माफिया इतने दिनों तक किन-किन लोगों की मदद से छिपा रहा और सरेंडर की योजना किसने बनाई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।