Like Sonam daughter can also get damad killed with help of lover mother reached police station सोनम की तरह प्रेमी के संग मिलकर बेटी करा सकती है दामाद की हत्या, थाने पहुंचकर मां ने दी तहरीर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोनम की तरह प्रेमी के संग मिलकर बेटी करा सकती है दामाद की हत्या, थाने पहुंचकर मां ने दी तहरीर

शामली में एक मां अपनी ही बेटी की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। महिला का कहना है कि उसकी बेटी सोनम की तरह प्रेमी संग मिलकर दामाद की हत्या करा सकती है। पुलिस महिला की बात सुनकर हैरान रह गई।

Fri, 13 June 2025 02:52 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, शामली
share
सोनम की तरह प्रेमी के संग मिलकर बेटी करा सकती है दामाद की हत्या, थाने पहुंचकर मां ने दी तहरीर

यूपी के शामली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां अपनी ही बेटी की शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। महिला ने कहा, 'साहब! मेरी बेटी प्रेमी संग मिलकर राजा रघुवंशी की तरह दामाद की हत्या करा सकती है।' एक विवाहिता बेटी की मां ही इस तरह के आरोप लेकर पुलिस चौकी पहुंची तो पुलिस भी चौक गई। मां ने अपनी 12 साल की विवाहिता बेटी पर प्रेमी संग मिलकर दामाद की हत्या कराने की तहरीर पुलिस को दी।

मां का कहना था कि शादी के 12 साल बाद बेटी प्रेमी संग फरार हो गई थी। महिला की मां का आरोप है कि अब वापस लौटी तो सोनम राजा रघुवंशी कांड की तरह अपने पति की हत्या करा सकती है। दूसरी ओर पति ने भी पत्नी से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों को पाबंद किया है।

ये मामला चौंसाना चौकी क्षेत्र का है। गांव अलीपुरा की रहने वाली राशिदा पत्नी शकील का पड़ोस के युवक से साथ शादी के 12 साल बाद प्रेम हो गया। विवाहित के पति ने ससुरालियों को पत्नी की करतूत के बारे में बताया तो आरोप है कि ससुरालीजन महिला को अपने संग ग्राम नानू ले गये। जहां से विवाहित पांच दिन बाद अपने प्रेमी के संग फरार हो गई। बीती रात विवाहिता वापस अपने पति के घर अलीपुरा पहुंची और आरोप है कि महिला के प्रेमी व अन्य लोगों ने मिलकर पति के घर में तोड़फोड़ की और देवरों के साथ मारपीट की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, 20 हजार की रिश्वत लेते सीएचसी प्रभारी को दबोचा
ये भी पढ़ें:नशीला रूमाल सुंघाकर छात्रा को किया अगवा, कमरे में ले जाकर की दरिंदगी

आरोपी महिला व प्रेमी द्वारा पूरे प्रकरण की जानकारी पति ने अपनी ससुराल ग्राम नानू में दी। इस पर नानू वाला से आरोपी महिला की मां व अन्य अलीपुरा पहुंच और चौसाना पुलिस को शिकायत करते हुए सोनम-राजा रघुवंशी कांड की तरह बेटी व उसके प्रेमी पर दामाद की हत्या का आरोप लगाया। चौकी प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला का पति व मां ने शिकायत की थी। पति को न्यायालय से मकान खाली कराने के आदेश कराने को कहा गया है। एहतियातन दोनों पक्षों का मुचलका पाबंद किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।