fight over DJ in wedding procession groom car carrying for treatment overturned 2 people died बारात में डीजे पर हुआ झगड़ा, इलाज को ले जा रही दूल्हे की कार पलटी, 2 की गई जान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बारात में डीजे पर हुआ झगड़ा, इलाज को ले जा रही दूल्हे की कार पलटी, 2 की गई जान

प्रयागराज में बुधवार देर रात बारातियों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट नीचे नाले में पलट गई। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई समेत दो युवकों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Thu, 12 June 2025 09:52 PMPawan Kumar Sharma हिन्दुस्तान टीम, प्रयागराज
share
बारात में डीजे पर हुआ झगड़ा, इलाज को ले जा रही दूल्हे की कार पलटी, 2 की गई जान

यूपी के प्रयागराज से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां मेजा थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव के पास बुधवार देर रात बारातियों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट नीचे नाले में पलट गई। हादसे में दूल्हे के चचेरे भाई समेत दो युवकों की मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल दो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार डीजे पर डांस के दौरान हुई मारपीट में घायल को इलाज कराने मेजा जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा। घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा रहा।

मेजा के जेवनियां गांव के रहने वाले जटाशंकर के बेटे रोनित की बुधवार रात कोरांव थानाक्षेत्र के अंबेडकर नगर बड़कापुरवा गांव के सियाराम के घर बारात गई थी। डीजे पर डांस के दौरान बारातियों और घरातियों में मारपीट हो गई। मारपीट में वर पक्ष का 26 वर्षीय अर्पित विश्वकर्मा बुरी तरह घायल हो गया। अर्पित की हालत गंभीर देख दूल्हे का चचेरा भाई 24 वर्षीय गोपाल और 35 वर्षीय कौशलेश व 30 वर्षीय अंजनी विश्वकर्मा दूल्हे की कार लेकर रात लगभग एक बजे इलाज के लिए मेजा रोड जा रहे थे।

रास्ते में कोरांव मेजा रोड मार्ग पर तेंदुआ गांव के पास एनटीपीसी अंडरपास पुलिया की रेलिंग तोड़ते हुए कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। करीब 20 फीट की ऊंचाई से नाले में कार गिरने से परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकला। हालांकि गोपाल की घटनास्थल पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि घायल कौशलेश ने सीएचसी मेजा में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल अर्पित विश्वकर्मा व अंजनी विश्वकर्मा को एसआरएन रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी रमेश सिंह ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नशीला रूमाल सुंघाकर छात्रा को किया अगवा, कमरे में ले जाकर की दरिंदगी
ये भी पढ़ें:UP में अब नहीं चलता नकल और ट्रांसफर का धंधा, लखनऊ में गरजे CM योगी

मवेशी को बचाने में पलटी कार

अस्पताल में भर्ती घायल अर्पित व अंजनी ने परिजनों ने बताया कि अचानक पुलिया पर मवेशी आ गई थी। मवेशी को बचाने के चक्कर में कार चालक गोपाल अनियंत्रित हो गया। इससे कार नाले की रेलिंग को तोड़ते हुए बीस फीट गहरी नाले में पलट गई। जब तक घायलों को बाहर निकाला जाता, तब तक गोपाल की मौत हो चुकी थी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।