Seven days after rape teenager was killed by poisoning her milk पीलीभीत में हैवानियत की हदें पार, रेप के सात दिन बाद किशोरी को दूध में जहर देकर मार डाला, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पीलीभीत में हैवानियत की हदें पार, रेप के सात दिन बाद किशोरी को दूध में जहर देकर मार डाला

पीलीभीत में रेप की शिकार एक किशोरी को घटना के सात दिन बाद कथित तौर पर दूध में जहर मिलाकर दे दिया गया। गंभीर हालत में वह किसी तरह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। वहां से पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गई लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Tue, 3 June 2025 08:52 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, पीलीभीत
share
पीलीभीत में हैवानियत की हदें पार, रेप के सात दिन बाद किशोरी को दूध में जहर देकर मार डाला

यूपी के पीलीभीत से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां रेप के सात दिन बाद किशोरी को दूध में जहर मिलाकर दे दिया गया। युवती किसी तरह थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। हालत बिगड़ने पर पुलिसकर्मी उसे अस्पताल लेकर भागे लेकिन लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। शव को कब्जे में लेकर बरेली पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। बाकि के आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर किशोरी का बयान वायरल हो रहा है।

बरखेड़ा थाने में एक गांव के युवक ने तहरीर में बताया कि सोमवार को गांव का ही रहने वाला सूरज और एक अन्य युवक उसकी 17 वर्षीय बहन को सुबह आठ बजे जबरन स्कूटी पर ले गए। उस वक्त वह परिजनों के साथ खेत में था। सूरज की मां ने किशोरी को बहला-फुसलाकर रेलवे स्टेशन ले गई। आरोप है कि वहीं पर सूरज की मां ने युवती को जहर मिला दूध पिला दिया। तहरीर में आरोप लगाया कि पांच दिन पहले सूरज ने एक अन्य साथी की मदद से युवती को घर ले जाकर दुष्कर्म और मारपीट की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूल्हे की असलियत जान दुल्हन का चढ़ा पारा, वधू पक्ष ने बारातियों को बनाया बंधक

उधर, जहर पिलाने के बाद आरोपियों के चंगुल से बचकर युवती थाने पहुंची और पूरी घटना बताई। पुलिसकर्मियों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां सुधार न होने पर बरेली ले जाते वक्त किशोरी की मौत हो गई। बरेली के जिला अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। बरेली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि बरखेड़ा पुलिस ने देर रात रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।