लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक यात्रियों का हो-हल्ला, DRM तक पहुंचा मामला, फिर...
गोमतीनगर रेलवे के चलने के बाद कुछ स्टेशन बीतने के बाद लखनऊ-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक यात्रियों का हो-हल्ला शुरू हो गया है। पूरे मामले की शिकायत डीआरएम तक पहुंच गई।

Lucknow-Gorakhpur Intercity Express :यूपी की राजधानी लखनऊ में विश्वस्तरीय गोमतीनगर स्टेशन से ट्रेनों की रवानगी से पहले न तो उसकी जांच की जा रही है और न ही सफाई व्यवस्था पर ध्यान ही दिया जा रहा है। जिसके कारण आए दिन यात्रियों को परेशानी हो रही है। शिकायतें कर रहे हैं, जिससे रेलवे की छवि भी धूमिल हो रही है। हैरानी की बात है कि शिकायतों के बाद भी गोमतीनगर स्टेशन का स्टाफ सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। अब ताजा मामला गोमतीनगर लखनऊ से गोरखपुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी का है। बिना सफाई किए ही इसे रवाना कर दिया गया। कुछ स्टेशन बीतने के बाद अचानाक हो-हल्ला होने लगा। मामला डीआरएम तक पहुंचा तो विभाग ऐक्शन में आया। इसके बाद आगे के स्टेशनों पर शिकायतें दूर की गईं।
ट्रेन नंबर 15082 गोमतीनगर-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के यात्री शिरिष गौड़ ने कोच नंबर डी-1 की गंदगी को लेकर नाराजगी जताई। इसकी शिकायत एक्स पर रेल मंत्रालय, रेल सेवा, रेल मंडल और डीआरएम एनईआर से की। बताया कि गोमतीनगर स्टेशन से चलने के दौरान ही कोच के सारे शौचालय गंदे और चोक हैं। पानी भी नहीं आ रहा है। सुबह चलने वाली इस ट्रेन के शौचालयों में इस गंदगी से यात्री परेशान हैं। भीषण गर्मी में पानी नहीं आने से कई यात्री हो हल्ला करने लगे। यात्रियों ने गुस्सा का इजहार किया।
पहले भी शिकायतें आईं हैं
डीआरएम एनईआर ने उन्हें आश्वस्त किया कि संबंधित स्टाफ को सूचित कर दिया गया है। आगे के स्टेशन पर सफाई करवा दी जाएगी। यात्री ने फिर शिकायत नहीं की है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि सफाई हो गई। पिछले महीने ही गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस के एक यात्री ने भी ऐसी ही शिकायत की थी। वंदे भारत में ऑटो डोर बंद न होने की शिकायतें भी की जा चुकी हैं। बावजूद बार-बार वहीं गलती दोहराई जा रही। यात्रियों का कहना है कि इंटरसिटी ट्रेन में अक्सर गंदगी रही है। स्टाफ ध्यान नहीं देते हैं। आज तो शौचालय चौक थे, पानी भी नहीं आ रहा। परेशानी होती है। इसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।
पुष्पक एक्सप्रेस में पानी नहीं-
गोमतीनगर से मुंबई तक जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस में पानी नहीं होने की शिकायत यात्री ने की है। इस ट्रेन के कोच एस-1 के यात्री रतनेश्वर ने रेलवे में की शिकायत में बताया कि ट्रेन तड़के ललितपुर पहुंची। इसकी बोगी में पानी नहीं है। शौचालयों में सफाई भी नहीं। सफाई करवाने के साथ पानी देने का अनुरोध किया है।




साइन इन