Another intercity train between Lucknow-Varanasi starts from today, know the stoppages and schedule लखनऊ-वाराणसी के बीच एक और इंटरसिटी ट्रेन आज से चालू, कहां-कहां स्टापेज, जानें शेड्यूल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ-वाराणसी के बीच एक और इंटरसिटी ट्रेन आज से चालू, कहां-कहां स्टापेज, जानें शेड्यूल

लखनऊ-वाराणसी के बीच एक और इंटरसिटी ट्रेन आज से चालू हो गई। लखनऊ से वाराणसी और वाराणसी से लखनऊ आने जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है।

Thu, 28 May 2026 12:10 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ-वाराणसी के बीच एक और इंटरसिटी ट्रेन आज से चालू, कहां-कहां स्टापेज, जानें शेड्यूल

Lucknow-Varanasi Intercity: लखनऊ से वाराणसी और वाराणसी से लखनऊ आने जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। लखनऊ-बनारस-लखनऊ के बीच यात्रियों की काफी संख्या में आवाजाही को देखते हुए रेल प्रशासन ने दोनों शहरों के बीच एक और इंटरसिटी चलाने का निर्णय लिया है। अब तक दोनों के बीच नियमित रूप से वरुणा एक्सप्रेस चला करती है। अब गुरुवार से रोजाना एक और ट्रेन चालू हो गई है।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि रेल मंत्रालय ने वर्तमान में चल रही गाड़ी संख्या 04217/04218 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी स्पेशल एक्सप्रेस को नियमित करके नई गाड़ी संख्या 14225/14226 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी एक्सप्रेस के रूप में रोजाना चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन का दोनों तरफ से गुरुवार से संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इसमें 15 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 13 सामान्य द्वितीय श्रेणी के होंगे। 14225 वाराणसी से प्रातः 06:20 बजे चलेगी।

बाबतपुर,जौनपुर,शाहगंज, मालीपुर,अकबरपुर,गोशाईंगंज, अयोध्या धाम, अयोध्या कैंट, रुदौली, दरियाबाद,बाराबंकी जंक्शन होते हुए दोपहर 12:20 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 14226 लखनऊ से शाम 04:20 बजे खुलेगी। उक्त स्टेशनों से होते हुए रात 10:20 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इस ट्रेन के नियमित संचालन के कारण अब 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस का मालीपुर, अकबरपुर, गोशाईंगंज, बिलहर घाट, अयोध्या धाम जं.,अयोध्या कैंट, सोहावल, और रुदौली स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान के समय में संशोधन किया गया है। अब 20402 लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस वाराणसी स्टेशन पर रात्रि 10:40 बजे पहुंचेगी। रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि यात्रा से पूर्व ट्रेन के समय एवं अन्य विवरण की जानकारी रेलवे की हेल्पलाइन 139 एवं रेल वन ऐप से प्राप्त कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोरखपुर नकहा जंगल-लखनऊ डालीगंज पैसेंजर ट्रेन कल से शुरू, जान लें पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें:नई जनगणना से UP पंचायत चुनाव के लिए OBC आरक्षण तय हो, ग्राम प्रधानों की डिमांड

उरूली स्टेशन पर पांच स्टेशनों का अतिरिक्त ठहराव

वहीं रेलवे प्रशासन ने पुणे के निकट श्री प्रयागधाम उरूली में जून में संक्रांति त्योहार के अवसर पर होने वाले वार्षिक उत्सव में भाग लेने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए पांच ट्रेनों का 01 मिनट का अस्थाई ठहराव उरूली स्टेशन दिया है। पुणे से 06 जून को चलने वाली 15030 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस उरूली स्टेशन पर 11.40 बजे पहुंचकर 11.41 बजे छूटेगी। गोरखपुर से 29 मई को चलने वाली 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस उरूली स्टेशन पर 01.15 बजे पहुंचकर 01.16 बजे छूटेगी। लखनऊ जं से 28 मई को चलने वाली 12104 लखनऊ जं-पुणे एक्सप्रेस उरूली स्टेशन पर 17.04 बजे पहुंचकर 17.05 बजे छूटेगी। पुणे से 02 जून को चलने वाली 11407 पुणे-लखनऊ जं एक्सप्रेस उरूली स्टेशन पर 22.15 बजे पहुंचकर 22.16 बजे छूटेगी। लखनऊ जं से 29 मई को चलने वाली 11408 लखनऊ जं-पुणे एक्सप्रेस उरूली स्टेशन पर 10.00 बजे पहुंचकर 10.01 बजे छूटेगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।