युवाओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बनाए पोस्टर और रंगोली
Lucknow News - विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर बीबीएयू के भूविज्ञान विभाग और सतत् विकास लक्ष्य समिति द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। पहले दिन प्रतियोगिताएं और चर्चा हुईं, जिसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने का प्रयास किया गया। 22 अप्रैल को एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर भूविज्ञान विभाग बीबीएयू और सतत् विकास लक्ष्य समिति की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ। पहले दिन मंगलवार को विश्व पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर विभिन्न प्रतियोगिताएं और चर्चा हुईं। कार्यक्रम समन्वयक एवं भूविज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. नरेंद्र कुमार ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना है। कार्यक्रम में ‘सतत विकास लक्ष्य: सतत भविष्य में युवाओं की भूमिका’ विषय पोस्टर मेंकिंग, ‘हम जिस पृथ्वी के हकदार हैं, उसके लिए एक दृष्टि’ विषय पर रंगोली, ‘हमारी पृथ्वी: आशा बनाम कार्रवाई’ विषय पर पर्यावरण एवं विभिन्न दृष्टिकोणों से पर्यावरण: चुनौतियां और समाधान विषय पर इको- रील चैलेंज प्रतियोगिता हुई।
22 अप्रैल को एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन