Earth Day Awareness Tree Plantation in Lalpani Forest Beat पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर स्मृति वन में रोपे पौधे, Rishikesh Hindi News - Hindustan
More

पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर स्मृति वन में रोपे पौधे

लालपानी वन बीट के स्मृति वन में पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर पौधरोपण किया गया। डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। 22 अप्रैल को पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिवस मनाया जाता है, जिसमें छात्रों और युवाओं को शामिल होने का आह्वान किया गया।

Tue, 21 April 2026 07:37 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share
पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर स्मृति वन में रोपे पौधे

लालपानी वन बीट स्थित स्मृति वन में पृथ्वी दिवस की पूर्व संध्या पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश दिया गया। शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, उत्तराखंड प्रांत के पर्यावरण विषय संयोजक एवं पर्यावरणविद डॉ. विनोद प्रसाद जुगलान के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। जुगलान ने बताया कि 22 अप्रैल को विश्वभर में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, प्रदूषण कम करने और पृथ्वी की रक्षा का संकल्प लेने के उद्देश्य से यह दिवस मनाया जाता है। सर्व प्रथम अमेरिकी सीनेटर गेलार्ड नेल्सन ने इसकी शुरुआत 1970 में की थी। इस दिवस को विश्वभर में मनाने का उद्देश्य यह भी है कि बिगड़ते पर्यावरण, वनों की असंतुलित कटाई और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें छात्र-छात्राओं सहित युवा और महिलाओं को आगे आना चाहिए। इस दौरान औषधीय छायादार एवं सौंदर्यीकरण वाले पौधे रोपित कर ट्री गार्ड लगाए गए। पौधरोपण में वन क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश गंभीर सिंह धमांदा, वन दरोगा महेन्द्र सिंह नेगी, वन दरोगा अवतार सिंह रावत, वन आरक्षी अरविन्द कोली, वन आरक्षी सतीश सिंह रावत, सोहन सिंह, राम कुमार वर्मा, तरुण कुमार सहित वन कर्मी उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।