NCC Cadets Celebrate World Creativity and Innovation Day at Uttarakhand University एआई पोस्टर स्पर्धा में तन्मय रहे अव्वल, Rishikesh Hindi News - Hindustan
More

एआई पोस्टर स्पर्धा में तन्मय रहे अव्वल

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में एनसीसी कैडेट्स ने विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित चित्र के लिए सीपीएल तन्मय प्रथम रहे। एनसीसी अधिकारी मेजर धर्मेंद्र कुमार ने इस प्रतिभा को मंच देने का महत्व बताया।

Tue, 21 April 2026 07:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share
एआई पोस्टर स्पर्धा में तन्मय रहे अव्वल

श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में एनसीसी कैडेट्स ने विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित रचनात्मक चित्र के लिए सीपीएल तन्मय प्रथम रहे। अन्य कैडेट्स ने भी अपने चित्रों के माध्यम से विभिन्न सामाजिक विषयों पर रचनात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी अधिकारी मेजर धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि 21 अप्रैल को विश्व रचनात्मकता एवं नवाचार दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि एनसीसी कैडेट्स राष्ट्रभक्ति और समाजसेवा के साथ-साथ रचनात्मक प्रतिभा के भी धनी होते हैं। इसी प्रतिभा को मंच देने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नवाचार और अनुशासन का महत्व बताया

परिसर निदेशक प्रो. एमएस रावत ने कैडेट्स के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।