Uttar Pradesh Legislative Council Suspends Committee Tours Amid Fuel Consumption Appeal विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम भी स्थगित, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम भी स्थगित

Lucknow News - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल की कम खपत की अपील के मद्देनजर, उत्तर प्रदेश विधान परिषद ने संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया है। सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह के निर्देश पर, सभी बैठकें अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएंगी।

Thu, 14 May 2026 07:19 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
विधान परिषद की संसदीय समितियों के भ्रमण कार्यक्रम भी स्थगित

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की कम खपत के अपील के मद्देनजर विधान परिषद की संसदीय समितियों के पूर्व निर्धारित भ्रमण कार्यक्रमों को भी अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में सभापति कुंवर मानवेन्द्र सिंह के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद के प्रमुख सचिव, डॉ. राजेश सिंह द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार संसदीय समितियों की बैठकों में जिला स्तरीय अधिकारी अग्रिम आदेशों तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे। विधान परिषद प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशों का अनुपालन करने के लिए तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने को कहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शासन से आने वाली समिति का दौरा स्थगित
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अफसरों से लेकर जनप्रतिनिधियों के काफिले में नहीं कम हुए वाहन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे स्वागत के लिए गाड़ियों का इस्तेमाल ना करें, नित्यानंद राय का बिहार बीजेपी चीफ को खत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।