Uttar Pradesh Deputy CM Brijesh Pathak Advocates for Women s Empowerment सपा का महिला सशक्तिकरण से नहीं है लेना-देना, यूपी विधानसभा में ब्रजेश पाठक ने साधा निशाना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सपा का महिला सशक्तिकरण से नहीं है लेना-देना, यूपी विधानसभा में ब्रजेश पाठक ने साधा निशाना

Uttar-pradesh News - यूपी विधानसभा के महिला विशेष सत्र में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर जमकर हमला किया।  उनका महिला सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है। हाल में ही कांग्रेस-सपा और उनके सहयोगी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन को पास न होने देना, उनकी मानसिकता को बताता है।

Thu, 30 April 2026 08:22 PMDeep Pandey लखनऊ
share
सपा का महिला सशक्तिकरण से नहीं है लेना-देना, यूपी विधानसभा में ब्रजेश पाठक ने साधा निशाना

UP News: यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विधानसभा में सपा पर जमकर हमला किया। ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने सदैव ही दलितों और पिछड़ों का शोषण किया है। उनका महिला सशक्तिकरण से कोई लेना-देना नहीं है। लोकसभा में हाल में ही कांग्रेस-सपा और उनके सहयोगी दलों द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन को पास न होने देना, उनकी मानसिकता को बताता है। आज की महिला हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही है। भाजपा सरकार द्वारा तमाम कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक गुरुवार को विधानसभा में नारी सशक्तीकरण के मुद्दे को लेकर अपना वक्तव्य प्रस्तुत कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण को लेकर तमाम योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे सीधे तौर पर महिला शक्ति के उत्थान का कार्य हो रहा है। उन्होंने सदन को जानकारी दी कि मुद्रा लोन लेने वालों में 68 प्रतिशत महिलाओं की संख्या है और रिकवरी रेट भी 98 प्रतिशत है यानी महिलाओं ने खुद को सफल उद्यमी के तौर पर भी साबित किया है।


महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण कार्य

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत भी महिलओं के लिए सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में बेटियों की सीधी भर्ती की गई। उन्होंने कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। अंतरिक्ष से लेकर खेल के मैदान तक अपनी कड़ी मेहनत से झंडा बुलंद किया है।

गेस्ट हाउस कांड का जिक्र

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के शासनकाल में हुए गेस्ट हाउस कांड को कोई भूला नहीं है। सपा ने सदैव ही पिछड़ों और दलितों पर अत्याचार किया है। महिलाओं के प्रति कभी भी उनकी सकारात्मक सोच नहीं रही है।

पीडीए के बारे में जानकारी

डिप्टी सीएम ने सदन को पीडीए के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि समाजवादी पार्टी पीडीए के नाम पर केवल ढोंग करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर वर्ग के लिए कार्य किया है। सभी को पक्के मकान दिए हैं। उन्होंने पीडीए का अर्थ बताते हुए कहा कि यह ‘परिक्रमा देत अल्पसंख्यक’ है। सपा सिर्फ जाति-धर्म के आधार पर समाज को लड़ाने और विद्वेश फैलाने का काम करती है। हम सबका साथ-विकास विकास के मूलमंत्र पर कार्य करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी विधानसभा के महिला विशेष सत्र को बसपा का समर्थन, मायावती क्या बोलीं?
ये भी पढ़ें:यूपी विधानसभा का कल से होने वाला सत्र क्यों होगा खास? योगी सरकार की यह है तैयारी
ये भी पढ़ें:यूपी चुनाव 2027 से पहले महिलाओं को ऐसे साधेगी भाजपा, सरकार-संगठन का ये है प्लान

सपा से अपील

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सदन के नेता प्रतिपक्ष एवं समाजवादी पार्टी के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि देश की मातृ शक्ति और अपने घर-परिवार की बहन-बेटियों के लिए इस बिल को पास कराने में सहयोग करें। वे सदा उनके आभारी रहेंगे। डिप्टी सीएम ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन को लेकर हम सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। महिलाएं अगर घर के कार्य में पारंगत हैं तो वे फाइटर प्लेन भी उड़ा रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।