UP Deputy CM Keshav Maurya Accuses SP and Congress of Being Anti-Women विपक्ष ने महिलाओं के सम्मान पर किया कुठाराघात: केशव प्रसाद मौर्य, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

विपक्ष ने महिलाओं के सम्मान पर किया कुठाराघात: केशव प्रसाद मौर्य

Lucknow News - -नारी शक्ति वंदना के तहत कल प्रदेश में होगा 'जन आक्रोश रैली' का विशाल आयोजन

Mon, 20 April 2026 07:52 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
विपक्ष ने महिलाओं के सम्मान पर किया कुठाराघात: केशव प्रसाद मौर्य

•-सपा और कांग्रेस महिला विरोधी, नारी शक्ति के उत्थान में विपक्ष बना रोड़ा: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्यलखनऊ, विशेष संवाददाताप्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को विपक्ष, विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि विपक्ष की मानसिकता सदैव महिला विरोधी रही है और इन पार्टियों ने देश की आधी आबादी के हक और सम्मान पर हमेशा कुठाराघात किया है।विपक्ष की साजिशों का पर्दाफाशउपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की माताओं और बहनों के सर्वांगीण उत्थान और उन्हें विधायी कार्यों में उचित भागीदारी देने के लिए महिला आरक्षण बिल का मसौदा पटल पर रखा था लेकिन विपक्ष ने अपनी गहरी चालों और नकारात्मक राजनीति के जरिए इसे विफल करने का कुत्सित प्रयास किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विपक्ष ने महिलाओं के सम्मान पर किया कुठाराघात: केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने कहा, विपक्ष की यह साजिश देश की नारी शक्ति को कमजोर करने की कोशिश थी, जिसे जनता कभी माफ नहीं करेगी।कल होगी 'जन आक्रोश रैलीनारी शक्ति के अपमान और विपक्ष के अडियल रवैये के खिलाफ प्रदेश सरकार 'नारी शक्ति वंदना' अभियान के तहत कल एक विशाल 'जन आक्रोश रैली' का आयोजन करने जा रही है। श्री मौर्य ने बताया कि यह रैली उन ताकतों को जवाब देगी, जिन्होंने महिलाओं के अधिकारों को रोकने का काम किया है।पीडीए' मात्र एक छलावसपा के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के नारे पर प्रहार करते हुए केशव प्रसाद ने कहा कि जनता अब इस खेल को पूरी तरह समझ चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा, आज समाज का हर वर्ग, हर धर्म और हर जाति के लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। विपक्ष के पास न कोई विजन है और न ही जनता के प्रति ईमानदारी।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' से लेकर 'नारी शक्ति वंदना अधिनियम' तक महिलाओं को सशक्त बनाया है। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था और विकास के दम पर महिलाओं में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है। तुष्टीकरण और जातिवाद की राजनीति करने वाले दल अब हाशिए पर हैं। उपमुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि कल की जन आक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी और यह नारी शक्ति के स्वाभिमान की एक नई इबारत लिखेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी 28 को वाराणसी में महिलाओं की सभा को करेंगे संबोधित, बीजेपी की क्या है रणनीति?
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला द्रोही हैं विपक्षी पार्टियां-शशांक मणि

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।