Tragic Road Accident Brother-in-law and Brother Killed in Collision on Anora Flyover कार की टक्कर के बाद उछल कर सड़क पर गिरे जीजा-साला, दोनों की एक साथ मौत; यूपी में हादसा, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

कार की टक्कर के बाद उछल कर सड़क पर गिरे जीजा-साला, दोनों की एक साथ मौत; यूपी में हादसा

Lucknow News - यूपी के लखनऊ में शादी से लौटते समय एक तेज रफ्तार कार ने जीजा-साले की बाइक में टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल हुए और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।  

Mon, 27 April 2026 05:37 PMहिन्दुस्तान टीम लखनऊ
share
कार की टक्कर के बाद उछल कर सड़क पर गिरे जीजा-साला, दोनों की एक साथ मौत; यूपी में हादसा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बीबीडी स्थित अनौरा फ्लाईओवर पर शादी से लौट रहे जीजा और साले की बाइक में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों सड़क गिरे। इसके बाद लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दोनों जीजा और साले को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गया। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि परिजन ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बाराबंकी स्थित दक्षिण टोला इलाके के श्रवण कुमार लोधी (38) और बाराबंकी स्थित ओबरी गांव निवासी उनका साला राजेश कुमार (33) प्राइवेट नौकरी करते थे। भाई राकेश ने बताया कि राजेश शनिवार देर शाम पॉलीटेक्निक चौराहे के पास बहनोई श्रवण कुमार के साथ वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने बाइक से गए था। वहां से देर रात घर लौटते समय बीबीडी स्थित अनौरा फ्लाईओवर पर सामने से आ रही बेकाबू कार ने बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि श्रवण और राजेश बाइक से उछल कर सड़क पर जा गिरे। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल राजेश और श्रवण को इलाज के लिए राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर कार्यस्थल महिलाओं के लिए होगा सुरक्षित, योगी सरकार की बड़ी मुहिम
ये भी पढ़ें:इस जिले में धारा 163 लागू, प्रदर्शन पर रोक, 29 को अखिलेश के आने का है कार्यक्रम
ये भी पढ़ें:सभी तहसीलों में होंगे विकास कार्य, योगी सरकार ने PWD से मांगे प्रस्ता

घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने जेब में मिले मोबाइल से परिवारवालों को हादसे की सूचना दी।जानकारी मिलते ही घरवाले भी अस्पताल पहुंच गए। परिवारवालों ने बताया कि श्रवण के परिवार में पत्नी शांति और दो बेटियां हैं। राजेश की पत्नी रीना और दो बेटे हैं। मौत से दोनों में घर कोहराम मचा है। दोनों परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवारवालों के सुपुर्द कर दिया है। मामले में पुलिस का कहना है कि परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई। इसके बावजूद पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। टक्कर के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस तलाश कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। जल्द ही पुलिस कार सवार आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।