Severe Heat Wave Alert Issued in 60 Districts of Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में कल हो सकती भीषण गर्मी, 60 जिलों में लू की चेतावनी, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

उत्तर प्रदेश में कल हो सकती भीषण गर्मी, 60 जिलों में लू की चेतावनी

Lucknow News - प्रदेश में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है। शनिवार को सबसे गर्म दिन रहने की संभावना है, क्योंकि मौसम विभाग ने 60 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। आगरा, वाराणसी, अलीगढ़ और अन्य जिलों में भी लू की स्थिति बनी हुई है।

Fri, 24 April 2026 07:46 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
उत्तर प्रदेश में कल हो सकती भीषण गर्मी, 60 जिलों में लू की चेतावनी

प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला बढ़ने लगा है। शनिवार इस माह का सबसे गर्म दिन हो सकता है, क्योंकि मौसम विभाग ने 60 जिलों में हीट वेव की स्थिति होने का यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, शुक्रवार को प्रयागराज में प्रचंड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया। सामान्य से 4.6 डिग्री अधिक तापमान होने से हीट वेव (लू) की स्थिति रही। पांच जिलों में तापमान 44 डिग्री या इससे अधिक रहा। प्रयागराज, आगरा, वाराणसी, अलीगढ़ और हरदोई में लू की स्थिति रही। प्रयागराज के बाद हमीरपुर और बांदा में तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: भीषण गर्मी के अलर्ट के बीच लखनऊ का पारा 42 पार, 19 जिलों में 50 डिग्री जैसी तपिश

आगरा में भी लू की स्थिति रही जहां तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक ऊपर चढ़ा और 44 पर पहुंच गया। यही स्थिति वाराणसी में भी रही। बीएचयू में 44.3 डिग्री तापमान रहा जो सामान्य से 4.6 अधिक रहा। लू की चपेट में अलीगढ़ भी रहा जहां तापमान 43.4 रहा जो सामान्य से 5.0 डिग्री ज्यादा था। कानपुर आईएएफ में 43, सुलतानपुर में 43.8, रायबरेली के फुर्सतगंज में 43.1, झांसी में 43.3 डिग्री तापमान रहा। हरदोई में तापमान 42.5 रहा लेकिन सामान्य से विचलन 4.5 होने से लू की स्थिति रही।इन जिलों में आज हीट वेव की स्थिति का अलर्टबांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी एवं आस पास के क्षेत्र।इन जिलों में रात का तापमान ज्यादा रहेगासहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, संभल, बदायूं एवं आस पास के क्षेत्र।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आठ बजे से ही कहर ढाने लगी धूप
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरस रही आग, आज हीटवेव का रेड अलर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।