Scorching Heat Hits City with Record Temperatures of 42 9 C सीजन का सबसे गर्म दिन, 43 डिग्री पर तपा लखनऊ, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

सीजन का सबसे गर्म दिन, 43 डिग्री पर तपा लखनऊ

Lucknow News - शनिवार को शहर में गर्मी का स्तर अत्यधिक था, अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था। सुबह 8 बजे से ही धूप महसूस होने लगी थी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी थी कि अगले दो दिन तक राहत मिलने की उम्मीद नहीं है, लेकिन बाद में पश्चिमी विक्षोभ से स्थिति में सुधार होगा।

Sat, 25 April 2026 09:02 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
सीजन का सबसे गर्म दिन, 43 डिग्री पर तपा लखनऊ

शहर में शनिवार को गर्मी का सितम शहर पर कुछ ऐसा था कि मानो आसमान से जैसे आग बरस रही हो। तपिश इतनी कि सड़क से आंच उठती महसूस हुई। अधिकतम तापमान सीजन में अब तक का सबसे ज्यादा 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री ज्यादा 25 दर्ज किया गया। जाता हुआ अप्रैल आने वाले मई-जून का एहसास करा रहा है। मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दी थी कि लखनऊ में शनिवार को भीषण गर्मी पड़ सकती है। इसका अंदाजा सुबह ही हो गया जब 8 बजे ही बाहर निकलने वालों को धूप चुभती महसूस हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: रिकॉर्ड तोड़ने लगी गर्मी, बांदा में पारा 47 के पार, काशी और प्रयागराज में भी बढ़ा तापमान

पार्क इस समय तक सुबह की सैर करने के लिए निकलने वालों से खाली हो चुके थे। दिन के 10 बजे तक तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। दोपहर तक 40 और 12:30 बजे शहर का तापमान 41 डिग्री को पार कर चुका था। नतीजतन जिनको जरूरी कार्य से निकलना पड़ा उनको गर्मी ने बेहाल कर दिया। सड़कों से लेकर इमारतें तक तप रही थीं। दोपहिया या पैदल चलने वालों को शाम 4 बजे तक भीषण गर्मी ने परेशान रखा।मौसम विभाग के अनुसार हवा के निचले क्षोभमंडल में गर्म हवा आ रही है। महाराष्ट्र के ऊपर प्रति चक्रवात की स्थिति इसे और बढ़ावा दे रही है। नतीजतन गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखा रही है। अमौसी स्थित आईएमडी लखनऊ के अनुसार अभी दो दिन तक इस भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इसके बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से बादलों की आवाजाही शुरू होगी। इससे धूप और गर्म हवा का सिलसिला टूटेगा और अधिकतम तापमान नीचे आएगा, हालांकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांदा में आग बरसी, पारा 47 के पार
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पारा पहुंचा 42 पर, दिन भर लू के थपेड़ों ने झुलसाया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।