पीजीआई के डॉक्टर व कर्मचारी परिसर में पैदल व साइकिल का इस्तेमाल करेंगे
Lucknow News - वैश्विक संकट के चलते पीजीआई के डॉक्टर, रेजिडेंट और कर्मचारी पैदल चलने और साइकिल का उपयोग करेंगे। पीएम मोदी और सीएम योगी के आह्वान पर, निदेशक डॉ. आरके धीमन ने साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे। इससे यातायात का दबाव कम होगा और स्वस्थ वातावरण बनेगा। आठ साइकिल स्टैंड भी बनाए जाएंगे।

वैश्विक संकट के चलते पीजीआई के डॉक्टर, रेजिडेंट व कर्मचारी परिसर में दो व चार पाहिया वाहनों के इस्तेमाल के बजाए पैदल व साइकिल का उपयोग करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पेट्रोलियम उत्पादों को बचाने के आह्वान पर गुरुवार को संस्थान निदेशक डॉ. आरके धीमन ने गुरुवार को साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे। उन्होंने परिसर में करीब चार किलोमीटर के दायरे में रहने वाले डॉक्टर,रेजिडेंट व कर्मचारियों से अपील की है कि आने जाने में मोटर वाहनों का उपयोग न करें। बल्कि पैदल चलें या साइकिल का प्रयोग करें। इस पहल से यातायात का दबाव कम होगा।
यातायात जाम को कम करने के लिए कारपूलिंग अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। परिसर में आठ साइकिल स्टैंड बनेंगेडॉ. धीमन का कहना है कि इसका उद्देश्य परिसर में मोटर वाहनों का उपयोग कम करना या पूरी तरह बंद करना है। इससे न केवल पेट्रोल व डीजल की बचत होगी। बल्कि एक स्वस्थ वातावरण और बेहतर स्वास्थ्य होगा। उन्होंने कहा कि इस पहल के पहले चरण में डॉक्टर, रेजिडेंट, कर्मचारियों और छात्रों को परिसर के अंदर और आसपास वाहनों का इस्तेमाल न कर पैदल या साइकिल के इस्तेमाल की लिये प्रोत्साहित किया जाएगा। संस्थान परिसर के प्रमुख स्थानों पर करीब आठ साइकिल स्टैंड बनाए जाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन