काशी विद्यापीठ के कुलपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ और ऊर्जा संरक्षण के आह्वान को आत्मसात करते हुए उदाहरण प्रस्तुत किया है।
Varanasi News - वाराणसी के काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. एके त्यागी ने प्रधानमंत्री मोदी के ‘लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ के आह्वान को अपनाते हुए अपने आवास से पैदल कार्यालय पहुंचे। उन्होंने सभी से सप्ताह में एक दिन साइकिल, पैदल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने का आग्रह किया। कुलपति ने ‘नो व्हीकल डे’ का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया।

वाराणसी। काशी विद्यापीठ के कुलपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘लाइफ स्टाइल फॉर एनवायरनमेंट’ और ऊर्जा संरक्षण के आह्वान को आत्मसात करते हुए उदाहरण प्रस्तुत किया है। पेट्रोलियम उत्पादों की खपत कम करने एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए कुलपति प्रो. एके त्यागी गुरुवार को अपने आवास से पैदल कार्यालय पहुंचे। कुलपति ने विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल, पैदल या सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर ‘विकसित भारत’ और ‘हरित भारत’ के संकल्प को सशक्त करने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. त्यागी के साथ विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. राजेश कुमार मिश्र, अतिरिक्त कुलानुशासक डॉ. अम्बरीष राय, मुख्य गृहपति डॉ. नागेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण अपने आवास से कार्यालय तक पैदल गए।
गुरुवार को बैठक कर कुलपति ने हर महीने की 15 तारीख को परिसर में ‘नो व्हीकल डे’ का भी कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विद्यापीठ में पिछले तीन वर्ष से हर महीने की 15 तारीख को नो व्हीकल डे रखा जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन