PM Modi CM Yogi s Appeal Leads to Reduced Vehicle Use by Officials सीएम की अपील का असर : शिक्षा मंत्री के काफिले में घटे वाहन, विधायक बाइक पर निकले, Aligarh Hindi News - Hindustan
More

सीएम की अपील का असर : शिक्षा मंत्री के काफिले में घटे वाहन, विधायक बाइक पर निकले

Aligarh News - बेसिक शिक्षामंत्री संदीप सिंह के काफिले में छह वाहन से घटकर तीन हुए, कोल विधायक अनिल पाराशर आधा दिन क्षेत्र में बाइक से किया भ्रमण

Fri, 15 May 2026 12:36 AMNewswrap हिन्दुस्तान, अलीगढ़
share
सीएम की अपील का असर : शिक्षा मंत्री के काफिले में घटे वाहन, विधायक बाइक पर निकले

अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। पीएम मोदी व सीएम योगी की अपील का असर गुरूवार से जनप्रतिनिधियों व सरकारी मशीनरी में दिखाई देने लगा। अतरौली सीट से विधायक व प्रदेश के बेसिक शिक्षामंत्री संदीप सिंह ने अपने काफिले में चलने वाले वाहनों की संख्या घटा दी। वहीं कोल विधायक अनिल पाराशर भी सरकारी गाड़ी छोड़कर क्षेत्र में बाइक से भ्रमण के लिए निकले। कोल विधायक ने क्षेत्रीय भ्रमण की शुरूआत अपनी बाइक से की। पीछे गनर को बैठाकर वह क्षेत्र में निकले। क्षेत्रीय लोगों के क्षेत्र में पहुंचकर स्व: जनगणना करने के लिए जागरूक किया। इसके बाद समस्याओं को भी जाना। दोपहर तक करीब आधा दिन बाइक से ही भ्रमण करते रहे। उधर लखनऊ में बेसिक शिक्षा मंत्री के काफिले में पहले पांच-छह वाहन चलते थे, जिसे घटाकर तीन कर दिया गया है。

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हर शुक्रवार को नो व्हीकल डे मनाएं - दिनेश प्रताप

डीएम ने हाइब्रिड मोड में की बैठक

अनावश्यक आवागमन पर लगी रोक

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम की अपील पर पेट्रोल डीजल की खपत कम करने की सुगबुगाहट तेज

अलीगढ़। मुख्यमंत्री द्वारा ईंधन संरक्षण एवं अनावश्यक वाहन उपयोग में कमी लाने की अपील के क्रम में जिले में भी प्रशासनिक स्तर पर प्रभावी पहल देखने को मिली। डीएम अविनाश कुमार ने बुधवार को जिला स्वास्थय समिति एवं संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की बैठक हाइब्रिड मोड में आयोजित कर सुशासन के साथ संसाधन बचत का संदेश दिया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी सहित आवश्यक जिला स्तरीय अधिकारी कलैक्ट्रेट सभागार में उपस्थित रहे, जबकि अन्य संबंधित अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से जोड़ा गया। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी 16 चिकित्सा अधीक्षक 12 ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर एवं 12 ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर के साथ संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान से सबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को उनके तैनाती स्थलों से ही ऑनलाइन प्रतिभाग सुनिश्चित कराया गया।

वर्जन

इस पहल से न केवल अनावश्यक आवागमन में कमी आएगी, बल्कि ईंधन की बचत, समय के सदुपयोग और प्रशासनिक कार्यों में दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक संदेश भी जाएगा।

-अविनाश कुमार, डीएम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रशासनिक अधिकारियों ने छोड़ा एस्कॉर्ट, प्रयागराज में सभी पार्षद अब दोपहिया वाहनों से चलेंगे

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।