महिला आरक्षण विधेयक पर विश्व हिंदू रक्षा परिषद का विरोध प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की
Lucknow News - लखनऊ में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ता महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने पर सड़कों पर उतरे। उन्होंने इसे महिलाओं के अधिकारों का उल्लंघन बताया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की, जिससे तनाव बढ़ा। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी, प्रियंका और सोनिया गांधी पर भी आरोप लगाए। आंदोलन जारी रहने की चेतावनी दी गई।
लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। महिला आरक्षण विधेयक पारित न होने को लेकर विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। संगठन ने विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोलते हुए इसे महिलाओं के अधिकारों के साथ खुला अन्याय करार दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को आगे न बढ़ने देना यह साबित करता है कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसी पार्टियां महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को लेकर कभी गंभीर नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि यह केवल राजनीतिक विरोध नहीं, बल्कि महिलाओं को उनके संवैधानिक हक से जानबूझकर दूर रखने की कोशिश है।प्रदर्शन
में शामिल महिला कार्यकर्ता सोफी शर्मा ने तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि जो दल मंचों से महिला सशक्तिकरण का राग अलापते हैं, वही इस अहम विधेयक पर रोड़ा क्यों बन रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कानून लागू होता तो हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी मजबूत होती और उन्हें आगे बढ़ने के समान अवसर मिलते।पुलिस ने रोका, बढ़ा तनावकार्यकर्ता विपक्षी दलों के कार्यालयों की ओर कूच कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। इसी दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की और तीखी बहस हुई। एक महिला प्रदर्शनकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखना चाहती हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने से रोका जा रहा है।राहुल, प्रियंका और सोनिया पर भी निशानाइस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई विपक्षी नेताओं के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और उनकी तस्वीरों का प्रतीकात्मक विरोध किया। प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी पर भी आरोप लगाया गया कि वे महिलाओं के इस अहम मुद्दे पर स्पष्ट और साहसी रुख अपनाने से बचती रही हैं।अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, आंदोलन जारी रहने की चेतावनीहालात को नियंत्रण में रखने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। संगठन के सदस्यों ने स्पष्ट किया कि यह प्रदर्शन यहीं नहीं रुकेगा। महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने तक वे दबाव बनाए रखेंगे और आंदोलन को और तेज करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन