Hindi NewsUttar-pradesh NewsPrayagraj NewsPrayagraj Municipal Corporation Special Meeting Postponed Due to Lok Sabha Bill Delay
मिनी सदन की विशेष बैठक स्थगित
Prayagraj News - प्रयागराज नगर निगम की विशेष बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बैठक का आयोजन नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद देने के लिए किया गया था। लोकसभा में प्रस्ताव पास नहीं होने के कारण यह बैठक अब नहीं होगी। पार्षदों को देर रात इस संबंध में सूचना दी गई।
Sat, 18 April 2026 04:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रयागराज

प्रयागराज। नगर निगम सदन की विशेष बैठक स्थगित कर दी गई। शनिवार दोपहर 12 बजे से प्रस्तावित बैठक को लेकर नगर निगम में तैयारी हो रही थी। सचिव परिषद की ओर से सदन की विशेष बैठक में भाग लेने के लिए सूचना भेज दी गई। सदन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करने पर केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापिन करने के लिए बैठक बुलाई गई थी। लोकसभा में गत दिवस प्रस्ताव पास नहीं होने की वजह से सदन की बैठक स्थगित की गई। बैठक स्थगित होने की सूचना देर रात पार्षदों को दी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन