Empowerment and Respect for Women BJP s Core Identity Amid Opposition s Neglect नकाब वालों के चक्कर में किया 80 % महिलाओं का नुकसान, पंकज चौधरी का किस पर निशाना?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

नकाब वालों के चक्कर में किया 80 % महिलाओं का नुकसान, पंकज चौधरी का किस पर निशाना?

Uttar-pradesh News - महिला आरक्षण को लेकर यूपी बीजेपी के प्रदेश मुखिया पंकज चौधरी ने विपक्ष पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब-जब महिलाओं को सशक्त करने की बात आई, तब-तब इन दलों ने अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दी। नकाब वाले 20 प्रतिशत के चक्कर में 80 प्रतिशत बहुसंख्यक महिलाओं का नुकसान किया है।

Tue, 21 April 2026 11:46 PMDeep Pandey हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
नकाब वालों के चक्कर में किया 80 %  महिलाओं का नुकसान, पंकज चौधरी का किस पर निशाना?

UP News: नारी का उत्थान और सम्मान ही भाजपा और एनडीए की पहचान है जबकि विपक्षी दलों ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों को कुचलने का काम किया है। विपक्ष का रवैया हमेशा अटकाने, भटकाने और लटकाने का रहा है। जब-जब महिलाओं को सशक्त करने की बात आई, तब-तब इन दलों ने अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दी। नकाब वाले 20 प्रतिशत के चक्कर में 80 प्रतिशत बहुसंख्यक महिलाओं का नुकसान किया है। ये बातें मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने जनाक्रोश महिला पदयात्रा के समापन अवसर पर कहीं।

नारी शक्ति वंदन विधेयक को गिराने पर राजधानी लखनऊ में महिलाओं की विशाल आक्रोश पदयात्रा आयोजित हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हजारों महिलाएं मुख्यमंत्री आवास (5 कालीदास मार्ग) से विधानसभा तक पैदल चलकर गईं और सपा-कांग्रेस समेत पूरे विपक्ष के खिलाफ रोष व्यक्त किया। इसमें उत्तर प्रदेश सरकार की कई महिला मंत्रियों समेत अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने इंडी गठबंधन को महिला विरोधी बताया।

पंकज चौधरी ने आरोप लगाया कि परिवारवाद से ग्रसित दल नहीं चाहते कि सामान्य परिवारों की महिलाएं आगे बढ़ें, क्योंकि इससे उनकी राजनीतिक जड़ें हिलती हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ के भाव के साथ महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। महिला आरक्षण का उद्देश्य देश की आधी आबादी को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर उन्हें नीति निर्माण में सशक्त भूमिका देना था लेकिन सपा-कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने इस ऐतिहासिक पहल को बाधित कर महिलाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में कल 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान
ये भी पढ़ें:मोदी 29 को करेंगे गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, यूपी में सफर को मिलेगी रफ्तार
ये भी पढ़ें:UP चुनाव में महिला आरक्षण लागू करें, विधानसभा सत्र से पहले कांग्रेस का पलटवार

बोले, महिलाएं चुनाव में विपक्ष को देंगी करारा जवाब

चौधरी ने कहा कि विपक्षी दल मोदी विरोधी में अंधे हो गए हैं। हर चीज का विरोध करते हैं। तीन तलाक बिल मुस्लिम महिलाओं के हित में था, उसका भी विरोध किया। इंडी गठबंधन एंटी वुमेन गठबंधन है। उन्होंने कहा कि यदि महिला आरक्षण लागू होता तो समाज के हर वर्ग, विशेष कर सामान्य और वंचित वर्ग की महिलाओं को राजनीति में आगे आने का अवसर मिलता। इससे लोकतंत्र और अधिक मजबूत होता और सामाजिक रूढ़ियों को समाप्त करने में मदद मिलती। उन्होंने प्रदेश की सभी माताओं, बहनों और बेटियों से आह्वान किया कि वे विपक्ष के महिला विरोधी चेहरे को उजागर करें और समाज में जागरूकता फैलाएं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश की महिलाएं अपने सम्मान और अधिकारों के खिलाफ खड़े होने वालों को आगामी चुनावों में लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।