Congress Advocates Women s Reservation Bill Amidst Controversy in Parliament 2023 में पास हुए महिला आरक्षण विधेयक को लागू करे सरकार : कांग्रेस, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

2023 में पास हुए महिला आरक्षण विधेयक को लागू करे सरकार : कांग्रेस

Lucknow News - - कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने कहा कि भाजपा चाहती ही नहीं है कि महिलाओं

Tue, 21 April 2026 06:44 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
2023 में पास हुए महिला आरक्षण विधेयक को लागू करे सरकार : कांग्रेस

लखनऊ, विशेष संवाददाता।संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संबंधी विधेयक पास न होने के बाद उठी रार के बीच कांग्रेस को खुद को महिला आरक्षण का पक्षधर बताया है। कांग्रेस सांसद प्रणीति शिंदे ने मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कहा कि महिला आरक्षण विधेयक-2023 में ही पास हो चुका है। पूरे विपक्ष ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया था। सरकार उसे फौरन लागू करे। वहीं, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस कल भी महिला आरक्षण के पक्ष में थी, आज भी है और कल भी रहेगी।प्रणीति शिंदे ने भाजपा को महिला आरक्षण के मुद्दे पर घेरते हुए कहा कि भाजपा इस मसले पर जनता को गुमराह कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण की आड़ में राजनीतिक एजेंडा चला रही भाजपा : ममता

सत्ता के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर रही है। हम पहले दिन से ही महिला आरक्षण का समर्थन करते हैं। महिला आरक्षण विधेयक के नाम पर बिना जनगणना किए सीटों को बढ़ाना गलत है। हम इसके खिलाफ हैं, यह असंवैधानिक है। सच तो यह है कि भाजपा महिला आरक्षण विधेयक लागू ही नहीं करना चाहती है, इसलिए 2023 में पास विधेयक को अब तक लागू नहीं किया गया। आरक्षण को परिसीमन के साथ जोड़ कर इसे विवादित बना दिया। कांग्रेस परिसीमन के भी खिलाफ नहीं हैं। जब 2027 तक जनगणना पूरी हो जाएगी तो भाजपा इसे 2011 की जनगणना के अनुपात में क्यों लागू करना चाहती है? कांग्रेस की ही सरकार में राजीव गांधी ने पंचायतों में महिलाओं को आरक्षण दिया था।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यूपी कांग्रेस के मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, सचिन रावत आदि उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुस्लिम और ओबीसी महिलाओं के आरक्षण के लिए प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे, अखिलेश की सपा का ऐलान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जुमलों की बिसात पर महिलाओं को ठग रही भाजपा : संतोष

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।