Brajesh Pathak Criticizes SP s Remarks on Brahmin Community सपा का असली चरित्र और घृणित चिंतन फिर उजागर: ब्रजेश पाठक, Lucknow Hindi News - Hindustan
More

सपा का असली चरित्र और घृणित चिंतन फिर उजागर: ब्रजेश पाठक

Lucknow News - लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है

Tue, 12 May 2026 08:40 PMNewswrap हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
सपा का असली चरित्र और घृणित चिंतन फिर उजागर: ब्रजेश पाठक

लखनऊ, विशेष संवाददाता प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का कहना है कि समाजवादी पार्टी का असली चरित्र और घृणित चिंतन फिर उजागर हो गया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी द्वारा ब्राह्मण समाज पर की गई अमर्यादित और अपमानजनक टिप्पणी न केवल निंदनीय है, बल्कि यह समाजवादी पार्टी की मानसिकता को भी दर्शाती है। जिस ब्राह्मण समाज ने देश को ज्ञान, संस्कृति, संविधान और राष्ट्र निर्माण की दिशा दी, उसके प्रति इस प्रकार की भाषा अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सपा प्रवक्ता के ब्यान से ब्राहम्ण में रोष व्याप्त

समाजवादी पार्टी की पूर्ववर्ती टिप्पणियाँ

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा पहले भी सनातन, संत समाज और सामाजिक समरसता के खिलाफ बयानबाज़ी करती रही है, चाहे आज़म खान का भारत माता को डायन कहना हो या फिर तत्कालीन सपा महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या का रामचरित मानस को जलाकर पैरों से कुचलना हो या फिर उनके सासंद द्वारा प्रधानमंत्री को अपशब्द कहना हो या फिर केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पंकज चौधरी पर अपमान जनक टिप्पणी करना हो।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजभर ने लगाया आरोपः अखिलेश से मिलने के बाद कोई भी किसी को गाली दे सकता है: ओम प्रकाश राजभर

सपा मुखिया से स्पष्टीकरण की मांग

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को यह स्पष्ट करना चाहिए कि क्या यह बयान उनकी पार्टी का आधिकारिक चिंतन है? यदि नहीं, तो हिम्मत दिखाएं तत्काल कठोर कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक माफी भी मांगें। पूरे देश का ब्राह्मण समाज इस अपमान को कभी स्वीकार नहीं करेगा। समाज को बांटने और जातीय विद्वेष फैलाने की राजनीति करने वालों को जनता लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देगी। जिसे संस्कारों का सम्मान नहीं, उसे जनता सत्ता का अधिकार नहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम पर टिप्पणी के विरोध में भाजपा आज करेगी प्रदेशव्यापी प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।