lucknow varanasi green corridor kanpur expressway inauguration rajnath singh yogi adityanath development projects up लखनऊ-वाराणसी हाईवे ग्रीन कॉरिडोर में बदलेगा, अगले माह कानपुर एक्सप्रेस वे की सौगात, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ-वाराणसी हाईवे ग्रीन कॉरिडोर में बदलेगा, अगले माह कानपुर एक्सप्रेस वे की सौगात

लखनऊ-वाराणसी हाईवे को ग्रीन कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा। इसका ऐलान गुरुवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सीएम योगी की मौजूदगी में लखनऊ में की। 

Sat, 14 March 2026 09:33 AMYogesh Yadav लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share
लखनऊ-वाराणसी हाईवे ग्रीन कॉरिडोर में बदलेगा, अगले माह कानपुर एक्सप्रेस वे की सौगात

UP News: लखनऊ-वाराणसी वाया सुल्तानपुर कॉरिडोर विकसित किया जाएगा। मौजूदा हाईवे ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके साथ ही लखनऊ-कानपुर कॉरिडोर का लोकार्पण भी अप्रैल के पहले सप्ताह में होगा। एक्सप्रेस वे शुरू होने के बाद लोग 35 से 40 मिनट में लखनऊ से कानपुर सीधे पहुंच सकेंगे। करीब 62 किलोमीटर लम्बे इस एक्सप्रेस वे के निर्माण पर 4500 करोड़ की लागत आयी है। यह ऐलान गुरुवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे चरण के लोकार्पण समारोह में किया। लखनऊ में 1519 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है।

रक्षामंत्री ने कहा कि इस कॉरिडोर के निर्माण से लखनऊ से लोग सुल्तानपुर रोड होते हुए सीधे वाराणसी जा सकेंगे। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सात किमी लंबे ग्रीन कॉरिडोर के दूसरे फेज का लोकार्पण किया। तीसरे,चौथे चरण के 10 किमी कॉरिडोर शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि बाराबंकी बहराइच मार्ग का निर्माण भी तेजी से चल रहा है। करीब 100 किलोमीटर लम्बे इस मार्ग के निर्माण पर 7000 करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। अभी जहां बहराइच जाने के लिए ढाई घंटे समय लगता था, अब सवा घंटे से कम समय लगेगा। रक्षामंत्री ने कहा कि लखनऊ-सीतापुर मार्ग का भी काम हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दरोगा भर्ती परीक्षा से पहले सॉल्वर गिरोह के दो सदस्य दबोचे गए, भाई भी पुलिसकर्मी

लखनऊ में ग्रीन कॉरिडोर का एक और महत्वपूर्ण हिस्सा शुक्रवार को जनता के लिए खोल दिया गया। झूलेलाल वाटिका में आयोजित भव्य समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सात किलोमीटर लंबे मार्ग का लोकार्पण किया। इसके साथ ही समता मूलक चौक से किसान पथ तक बनने वाले तीसरे और चौथे चरण के करीब 10 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर का शिलान्यास भी किया गया। लोकार्पण के साथ ही इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई और लोग फर्राटा भरते नजर आए। इस कॉरिडोर के शुरू होने से आईआईएम रोड से गोमती नगर और हजरतगंज तक का सफर अब काफी आसान हो गया है और यह दूरी लगभग 15 मिनट में तय की जा सकेगी। जबकि पहले 45 मिनट से एक घंटे तक लग जाते थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डंडों से पीटा, दीवार पर सिर पटककर मारा, मासूम के शरीर पर बेरहमी के मिले 21 निशान
ये भी पढ़ें:चलती ट्रेन में मेडिकल छात्रा से रेप की कोशिश, साबरमती के फर्स्ट एसी में वारदात

ग्रीन कॉरिडोर के जिस हिस्से का लोकार्पण किया गया है, वह डालीगंज से समता मूलक चौक तक करीब सात किलोमीटर लंबा है। इस मार्ग के निर्माण पर लगभग 299 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने ग्रीन कॉरिडोर के अगले चरणों का भी शिलान्यास किया। समता मूलक चौक से शहीद पथ और किसान पथ तक करीब 10 किलोमीटर लंबे हिस्से का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना पर करीब 1220 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अधिकारियों के अनुसार इस हिस्से का निर्माण कार्य जल्द ही तेज गति से शुरू किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।