Lucknow to Bahraich-Gonda journey will become easier, four-lane highway will be built from Barabanki लखनऊ से बहराइच-गोंडा का सफर और आसान होगा, बाराबंकी से फोरलेन हाईवे बनने जा रहा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ से बहराइच-गोंडा का सफर और आसान होगा, बाराबंकी से फोरलेन हाईवे बनने जा रहा

लखनऊ से बहराइच-गोंडा का सफर और आसान होगा। बाराबंकी से बहराइच के बीच 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से 101 किमी लंबा फोन लेन का हाईवे बनेगा। इस पर अधिकतम 100 की स्पीड से वाहन दौड़ेंगे।

Tue, 9 Dec 2025 02:34 PMDeep Pandey लखनऊ, शुभ्रांशु शेखर
share
लखनऊ से बहराइच-गोंडा का सफर और आसान होगा, बाराबंकी से फोरलेन हाईवे बनने जा रहा

लखनऊ से बहराइच-गोंडा का सफर और आसान होने वाला है। बाराबंकी से बहराइच के बीच 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से 101 किमी लंबा फोन लेन का हाईवे बनेगा। इस पर अधिकतम 100 की स्पीड से वाहन दौड़ेंगे। हाईवे पर लखनऊ के लोगों को सफेदाबाद के पास प्रवेश मिलेगा। इसके शुरू होने पर लखनऊ से बहराइच तक पहुंचने में एक इंडिया(एनएचएआई) मुख्यालय और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय(मॉर्थ) पर सहमति जता दी है। उसके बाद एप्रेजल कमेटी ने धनराशि स्वीकृति के लिए डीपीआर को नवंबर में कैबिनेट के पास भेज दिया है। धनराशि स्वीकृत होते ही परियोजना पर एनएचएआई काम शुरू कर देगा।

यह हाईवे बाराबंकी में जरवल रोड के पास से शुरू होगा। बहराइच जाने के लिए लखनऊ के लोग इस पर सफेदाबाद क्षेत्र में बर्रा चौक के पास से प्रवेश पा सकेंगे। अभी लखनऊ से बहराइच जाने में लगभग ढाई घंटा लगता है। हाईवे शुरू होने पर यह सफर एक से सवा घंटे में तय होगा। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार यह हाईवे आधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। इस पर वाहनों की गति 100 किमी प्रति घंटा अधिकतम रहेगी। हाईवे पर दो से तीन स्थानों पर टोल प्लाजा बनेगा, जो कि ऑटोमैटिक होगा। पूरा हाईवे ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिग्नल युक्त होगा। दोनों तरफ 50 से अधिक कैमरे लगाए जाएंगे। कुछ स्थानों पर डिस्प्ले बोर्ड भी होंगे।

इन जिलों के सफर को भी मिलेगी रफ्तार

वहीं जरवल से फोरलेन हाईवे होने से गोंडा और बलरामपुर से भी आने और जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा। क्योंकि गोंडा और बलरामपुर से आने-जाने वालों को गोंडा से जरवल और जरवल से गोंडा तक फोरलेन मिलता है। जरवल के बाद टू लेन से बाराबंकी तक आना पड़ता था। अब जरवल से बाराबंकी फोरलेन होने से इन यात्रियों के सफर को रफ्तार मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भू-उपयोग बदलवाने के लिए बार-बार अनुमति लेने का झंझट खत्म, योगी सरकार का फैसला

35 छोटे-बड़े पुलों सहित 27 अंडरपास बनाए जाएंगे

बाराबंकी-बहराइच हाईवे पर वाहनों को किसी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए काफी संख्या में छोटे और बड़े पुल सहित अंडरपास बनाए जाएंगे। आरओबी का भी निर्माण किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार 101 किमी लंबे इस हाईवे पर 08 बड़े पुल(60 मीटर से बड़ा), 27 छोटे पुल (60 मीटर से छोटा), 27 अंडरपास सहित दो रेलवे ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। दो रेस्ट एरिया भी होंगे, जिसमें एक जाने और एक आने वाली साइड में होगा। रेस्ट एरिया में पेट्रोल पंप, रेस्टोरेंट, मेडिकल शॉप आदि की सुविधा होगी। हाईवे के आसपास रहने वालों की आवाजाही के लिए दोनों तरफ सर्विस लेन भी बनाए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इन संविदा कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मानदेय बढ़ा

ट्रैफिक का दबाव बढ़ने पर भी दिक्कत नहीं

बाराबंकी-बहराइच हाईवे बनने के बाद इस पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ने के बाद भी कोई दिक्कत नहीं आएगी। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार मौजूदा समय में इस रूट पर प्रतिदिन 15 हजार वाहनों की आवाजाही है। भविष्य में वाहनों की संख्या बढ़ने को ध्यान में रखते ही दोनों तरफ सर्विस लेन के साथ ही इस फोर लेन हाईवे को बनाया जाएगा। सर्विस लेन पर स्थानीय वाहनों की आवाजाही रहेगी, जिससे हाईवे पर अनाश्यक वाहनों का दबाव नहीं रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।