Lucknow, Prayagraj, Kashi, Agra and Bundelkhand will be connected to rural tourism circuit, an initiative of Yogi sarkar ग्रामीण पर्यटन सर्किट से जुड़ेंगे लखनऊ, प्रयागराज काशी, आगरा और बुंदेलखंड, योगी सरकार की पहल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ग्रामीण पर्यटन सर्किट से जुड़ेंगे लखनऊ, प्रयागराज काशी, आगरा और बुंदेलखंड, योगी सरकार की पहल

लखनऊ, प्रयागराज, काशी, आगरा और बुंदेलखंड ग्रामीण पर्यटन सर्किट से जुड़ेंगे। योगी सरकार ने ग्रामीण पयर्टन को लेकर बड़ी पहल की है। गांवों की मूर्त-अमूर्त विरासत का संरक्षण, स्थानीय कौशल और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की तैयारी है।

Mon, 15 Dec 2025 06:58 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
ग्रामीण पर्यटन सर्किट से जुड़ेंगे लखनऊ, प्रयागराज काशी, आगरा और बुंदेलखंड, योगी सरकार की पहल

योगी सरकार ने ग्रामीण पयर्टन को लेकर बड़ी पहल की है। गांव की खूबी को उजागर करके ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत ढांचा बनाने की तैयारी शुरू हो गई है, जिसका उद्देश्य विदेशी पर्यटकों को भी गांवों की ओर लुभाना है। पर्यटकों को ग्रामीण क्षेत्रों की संस्कृति, परंपराएं, हस्तशिल्प, लोककला और प्राकृतिक सौंदर्य को खुबसूरत तरीके से पेश किया जाएगा। इसके लिए उप्र ग्रामीण पर्यटन सर्किट तैयार की जा रही है। इसमें लखनऊ, बनारस, आगरा, प्रयागराज और बुंदेलखंड शामिल है। जहां गांवों की मूर्त-अमूर्त विरासत का संरक्षण, स्थानीय कौशल और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने की तैयारी है।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह के निर्देशन में ग्रामीण पर्यटन को लेकर सभी पहलुओं पर तैयारी है। सोशल मीडिया कैंपेन, डिजिटल स्टोरी टेलिंग, गांवों की अनूठी पहचान को उजागर करने वाले वीडियो विदेशी पर्यटकों तक पहुंच बनाएंगे। ताकि पर्यटक ग्रामीण जीवन का अनुभव ले सकें। लेकिन गांवों की परंपराएं, जीवनशैली और सामाजिक मर्यादा सुरक्षित रहें। जरूरत से ज्यादा भीड़ न पहुंचे और गांवों के पर्यावरण पर दबाव न पड़े, इसके लिए पर्यटक संख्या को नियंत्रित रखने, डिजिटल निगरानी अपनाने पर काम हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1288 ग्राम पंचायतों में योगी सरकार करने जा रही यह काम, पहले चरण के लिए रुपए जारी
ये भी पढ़ें:ज्ञानवापी सील वुजूखाने का कपड़ा बदलने की अर्जी पर कोर्ट का सुनवाई से इनकार

234 गांव में महिलाबाद और कल्ली पश्चिम भी शामिल

ग्रामीण पर्यटन को विकसित करने के लिए प्रदेश भर में 234 गांव चिन्हित किए गए हैं। इनमें लखनऊ का कल्ली पश्चिम और मलिहाबाद क्षेत्र भी शामिल है। कल्ली पश्चिम में हुलासखेड़ा को ग्रामीण पर्यटन स्थल बनाएंगे। जबकि मलिहाबाद को विश्व प्रसिद्ध दशहरी आम, समृद्ध बागवानी परंपरा, ऐतिहासिक महत्व और सांस्कृतिक विरासत है। यह मुगलों के समय से ही बागवानी का केंद्र रहा है, जहां हाथी आम भी उगाए जाते है। यहां पर मलिहाबाद किला और अन्य ऐतिहासिक स्थल को ग्रामीण पर्यटन घोषित करने की तैयारी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।