Yogi government is going this work in 1288 gram panchayats of UP; funds have been released for first phase यूपी के 1288 ग्राम पंचायतों में योगी सरकार करने जा रही यह काम, पहले चरण के लिए रुपए जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के 1288 ग्राम पंचायतों में योगी सरकार करने जा रही यह काम, पहले चरण के लिए रुपए जारी

यूपी के 1288 ग्राम पंचायतों में योगी सरकार महत्वपूर्ण काम करने जा रही है। 1288 ग्राम पंचायतों में से प्रथम चरण में चारों जनपदों में 644 डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएगी। इसके लिए शासन ने 24 करोड़ 47 लाख 20 हजार की धनराशि निर्गत कर दी है।

Mon, 15 Dec 2025 04:53 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के 1288 ग्राम पंचायतों में योगी सरकार करने जा रही यह काम, पहले चरण के लिए रुपए जारी

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश पर ग्राम पंचायतों के लिए बड़ा कदम उठाया है। बेहतरी के लिए डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) की स्थापना की जाएगी। शासन के निर्देश पर गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर व महाराजगंज में डिजिटल लाइब्रेरी के लिए चिन्हित 1288 ग्राम पंचायतों में से प्रथम चरण में चारों जनपदों में 644 डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएगी। इसके लिए शासन ने 24 करोड़ 47 लाख 20 हजार की धनराशि निर्गत कर दी है।

इस क्रम में देवरिया जिले के 128 ग्राम पंचायतों में डिजिटल पुस्तकालय (बाल एवं किशोर पुस्तकालय) की स्थापना होगी। इसके लिए 4 करोड़ 86 लाख 40 हजार की धनराशि निर्गत कर दी गई है। इसके अंतर्गत एक लाइब्रेरी के निर्माण पर 3 लाख 80 हजार रुपए खर्च होंगे। इसमें सरकारी स्तर से व स्थानीय स्तर से पुस्तकें खरीदी जाएंगी। इसके अलावा अन्य संसाधनों की भी खरीदारी की जाएगी। खास बात यह है कि लाइब्रेरी उन्हीं ग्राम पंचायतों में खोली जाएगी जिन गांवों के ग्राम पंचायतों में बने ग्राम सचिवालय के भवनों में 2 से अधिक कमरे होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की गहन जांच शुरू, ग्राम प्रधान-सचिवों में हड़कंप

इसके लिए उप निदेशक पंचायत ने जिला पंचायत राज अधिकारियों को भेजे पत्र में निर्देशित किया है कि डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना हेतु संबंधित जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी जनपद स्तर पर पंजाब नेशनल बैंक में खोले गए जेडबीएसए खातों में निर्गत की गई धनराशि का वित्तीय नियमों का पालन करते हुए उपयोग कर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना करते हुए निदेशक पंचायती राज को अवगत कराते हुए उपनिदेशक कार्यालय को भी इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।