lucknow mirzapur navratri special train eid special buses up roadways लखनऊ-विंध्याचल के बीच आज से नवरात्र स्पेशल ट्रेन, ईद पर राजधानी से छोटे शहरों के लिए कल से बसें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ-विंध्याचल के बीच आज से नवरात्र स्पेशल ट्रेन, ईद पर राजधानी से छोटे शहरों के लिए कल से बसें

नवरात्र पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए राजधानी लखनऊ से मिर्जापुर के विंध्याचल के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। इसके साथ ही दिल्ली, बिहार और वाराणसी के लिए भी विशेष ट्रेनें चल रही हैं। वहीं, रोडवेज प्रशासन कल से ईद के लिए लखनऊ से सात छोटे शहरों के बीच अतिरिक्त बसें और ई-सिटी बसें चलाएगा।

Thu, 19 March 2026 07:05 AMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
लखनऊ-विंध्याचल के बीच आज से नवरात्र स्पेशल ट्रेन, ईद पर राजधानी से छोटे शहरों के लिए कल से बसें

Navratri: चैत्र नवरात्र और आगामी ईद-उल-फितर के पावन पर्वों पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए परिवहन विभाग और उत्तर रेलवे ने कमर कस ली है। श्रद्धालुओं को विंध्याचल धाम के दर्शन सुलभ कराने के लिए जहाँ लखनऊ और मिर्जापुर के बीच आज से नवरात्र स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू हो रहा है, वहीं ईद पर घर जाने वाले मुसाफिरों के लिए रोडवेज प्रशासन कल से अतिरिक्त बसें चलाएगा। प्रशासन का अनुमान है कि नवरात्र के पहले दिन और ईद की छुट्टियों के कारण स्टेशनों और बस अड्डों पर भारी भीड़ उमड़ेगी। इन अतिरिक्त सेवाओं से न केवल यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने में आसानी होगी, बल्कि निजी वाहनों पर निर्भरता कम होने से यातायात व्यवस्था भी सुचारू रहेगी।

श्रद्धालुओं के लिए विंध्याचल की राह हुई आसान

नवरात्र के दौरान विंध्याचल देवी के दर्शन के लिए जाने वाले भक्तों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन संख्या 04113/04114 (मिर्जापुर-लखनऊ-मिर्जापुर) का संचालन आज, 19 मार्च से शुरू होकर 03 अप्रैल तक जारी रहेगा।

मिर्जापुर से रवानगी

ट्रेन नंबर 04113 मिर्जापुर से शाम 16:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह विंध्याचल, मांडा रोड, मेजा रोड, नैनी, प्रयागराज जंक्शन, कुंडा हरनामगंज, ऊंचाहार, रायबरेली और बछरावां होते हुए रात 22:35 बजे लखनऊ पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राष्ट्रपति का अयोध्या दौरा; सभी पास स्थगित, आम श्रद्धालुओं को इस द्वार से प्रवेश

लखनऊ से वापसी

वापसी में ट्रेन संख्या 04114 लखनऊ से रात 01:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 08:30 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी।

इसके अतिरिक्त, रेलवे ने वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी (04217/04210) स्पेशल ट्रेन को भी 17 मार्च से 04 अप्रैल तक चलाने का निर्णय लिया है, जिससे पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

लंबी दूरी की अन्य त्यौहार स्पेशल ट्रेनें

त्यौहारों के इस मौसम में दिल्ली और बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए भी विशेष प्रबंध भी रेलवे की तरफ से किए गए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ ट्रेनों का ऐलान किया गया है। नई दिल्ली-सुपौल (04060/04059): 18 से 23 मार्च तक संचालित होगी। आनंद विहार-लौकहा बाजार (04014/04013): आनंद विहार से 17 से 23 मार्च और वापसी में 24 मार्च तक चलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP चुनाव के लिए BJP बिछाने लगी बिसात, साध्वी ज्योति के जरिए क्या संकेत और संदेश

रोडवेज की 'ईद स्पेशल' बस सेवा कल से

ईद के अवसर पर लखनऊ से अपने पैतृक निवास जाने वाले लोगों के लिए रोडवेज प्रशासन 20, 21 और 22 मार्च को विशेष बसें चलाएगा। यह सेवाएं मुख्य रूप से राजधानी लखनऊ को सात छोटे शहरों को जोड़ेंगी। लखनऊ से बाराबंकी, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, अमेठी और सुल्तानपुर के लिए बसें चलाने की तैयारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव की प्रक्रिया अब पकड़ेगी रफ्तार? HC की सख्ती को लेकर क्या उम्मीद

इन प्रमुख स्टेशनों से मिलेंगी बसें

यात्री इन बसों की सेवाएं राजधानी के कैसरबाग, आलमबाग और अवध बस स्टेशन से प्राप्त कर सकते हैं। इसके साथ ही लखनऊ के आसपास के क्षेत्रों जैसे देवा शरीफ, काकोरी और मलिहाबाद के लिए दुबग्गा डिपो से ई-सिटी बसों का संचालन किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।