lucknow lda ashbagh square apartment registration varun vihar kailash kashi khand plot booking पुराने लखनऊ की घनी आबादी में अपना घर लेने का मौका, 30 अप्रैल तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पुराने लखनऊ की घनी आबादी में अपना घर लेने का मौका, 30 अप्रैल तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने पुराने लखनऊ के ऐशबाग क्षेत्र में बन रहे 'ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट' के लिए पंजीकरण की समय सीमा 30 अप्रैल तक बढ़ा दी है। 27 मंजिला चार टावरों वाले इस प्रोजेक्ट में 3BHK और सर्वेंट श्रेणी के 384 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे।

Thu, 16 April 2026 08:51 AMYogesh Yadav लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share
पुराने लखनऊ की घनी आबादी में अपना घर लेने का मौका, 30 अप्रैल तक करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Lucknow News: पुराने लखनऊ के घनी आबादी वाले क्षेत्र में अपना घर लेने का मौका तीस अप्रैल तक मिल गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण के ऐशबाग स्क्वायर अपार्टमेंट में फ्लैट्स के लिए अब लोग महीने की आखिरी तारीख तक पंजीकरण करा सकेंगे। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पंजीकरण अवधि 15 दिन के लिए बढ़ा दी है। इस रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में लगभग 1900 वर्गफिट के 384 प्रीमियम फ्लैट्स होंगे। पंजीकरण एलडीए की वेबसाइट के माध्यम से ही कराया जा सकेगा।

रजिस्ट्रेशन के लिए फ्लैट के अनुमानित मूल्य की 05 प्रतिशत धनराशि बतौर पंजीकरण शुल्क जमा करनी होगी, जोकि आरक्षित वर्ग के लिए 2.5 प्रतिशत होगी। फ्लैटों का आवंटन पारदर्शी प्रक्रिया के तहत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सेंटर ऑफ एक्सीलेंस; पूर्वी यूपी में एआई, ड्रोन टेक्नोलॉजी के गुर सीख सकेंगे युवा

अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि ऐशबाग में मिल रोड के इस प्रोजेक्ट की कनेक्टिविटी और लोकेशन काफी प्राइम होगी। यह पुराने लखनऊ के घनी आबादी वाले क्षेत्र में बनेगा, जहां आवासीय जरूरतें पूरी करने के लिए ऐसी जगह मिलनी मुश्किल है। इससे कुछ ही दूरी पर चारबाग रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन और नाका, आलमबाग एवं अमीनाबाद जैसे महत्वपूर्ण बाजार मिल जाएंगे।

अपार्टमेंट में 27 मंजिल के चार टावर बनेंगे

कुल 17,910 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बनने वाले ऐशबाग स्क्वायर में कुल 04 टावर होंगे, प्रत्येक टावर 27 मंजिल का होगा। अपार्टमेंट में 03 बीएचके एवं सर्वेंट श्रेणी के कुल 384 फ्लैट होंगे। प्रत्येक फ्लैट लगभग 1900 वर्गफिट क्षेत्रफल का होगा, जिसकी कीमत 1.11 करोड़ रुपये से शुरू होगी। सोसाइटी में स्वीमिंग पूल, पार्क, क्लब हाउस, किड्स प्ले-एरिया, पावर बैकअप, 600 से अधिक वाहनों की पार्किंग आदि की सुविधा होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्मार्ट प्रीपेड मीटर बना बवाल, विरोध तेज, लखनऊ में 8000 से ज्यादा की बत्ती गुल

इसके साथ ही लोगों की व्यावसायिक जरूरतें पूरी करने के लिए कैम्पस में ही कॉमर्शियल दुकानें भी बनेंगी। प्रोजेक्ट का निर्माण 03 वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है और 05 वर्ष के भीतर आवंटियों को फ्लैट का कब्जा प्रदान कर दिया जाएगा। फ्लैट के लिए पंजीकरण कराने वाले आवेदकों को आवंटन के पश्चात 36 महीने की किश्तों में पूर्ण धनराशि जमा करनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा मुख्यालय को लेकर नया मोड़, सेवा न्यास ने लौटाई जमीन, अब ऐसे होगा निर्माण

कैलाश और काशी खंड के लिए जून में खुलेगी बुकिंग

योजना के दो सेक्टरों कैलाश खण्ड एवं काशी खण्ड में जून में लगभग 2100 भूखण्डों के लिए पंजीकरण खोला जाएगा। उपाध्यक्ष ने इन दोनों सेक्टर व आसपास के क्षेत्र में ले-आउट के अनुसार 60 मीटर, 45 मीटर व 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण के लिए शीघ्र टेंडर कराने के निर्देश दिए हैं। आगरा एक्सप्रेस-वे पर कुल 2664 हेक्टेयर क्षेत्रफल में वरुण विहार योजना विकसित की जाएगी। वहीं, एलडीए उपाध्यक्ष ने दोना गांव में बने अस्थायी साइट ऑफिस में कैम्प करके अर्जन की कार्रवाई की समीक्षा की। इसमें प्रभारी अधिकारी-अर्जन विराग करवरिया ने अवगत कराया कि अभी तक 853 हेक्टेयर भूमि के सहमति पत्र प्राप्त हो चुके हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।