Lucknow divided into 5 zones for Eid security, over 2,000 policemen deployed; drone surveillance ईद की सुरक्षा के लिए 5 जोन में बंटा लखनऊ, 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी; ड्रोन से निगरानी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ईद की सुरक्षा के लिए 5 जोन में बंटा लखनऊ, 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी; ड्रोन से निगरानी

ईद की सुरक्षा के लिए लखनऊ शहर को पांच जाेन में बांटा गया है। इन प्रमुख नमाज स्थलों को जाने वाले मार्गों और आस पास सीसी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। अर्धसैनिक बल समेत दो हजार से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

Fri, 20 March 2026 04:50 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
ईद की सुरक्षा के लिए 5 जोन में बंटा लखनऊ, 2 हजार से अधिक पुलिसकर्मी; ड्रोन से निगरानी

ईद की नमाज को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को महत्वपूर्ण नमाज स्थल टीले वाली मस्जिद, इमामबाड़ा आसिफी मस्जिद, ऐशबाग ईदगाह, संवेदनशील स्थलों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इन प्रमुख नमाज स्थलों को जाने वाले मार्गों और आस पास सीसी कैमरे लगाए गए हैं। कंट्रोल रूम से निगरानी की जाएगी। अर्धसैनिक बल समेत दो हजार से अधिक पुलिस कर्मी सुरक्षा के लिए तैनात किए गए हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था बबलू कुमार ने बताया कि ईद की नमाज शहर में 94 ईदगाह और 1200 से अधिक मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसको लेकर शहर को पांच जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहेंगे। उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने पश्चिम क्षेत्र के संवेदनशील और नमाज स्थलों पर चेकिंग की। गलियों में अर्धसैनिक बल के साथ रूट मार्च किया, पुलिस उपायुक्त मध्य विक्रांत वीर, एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल, इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बाजार, मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इसके अलावा सभी जोन में अधिकारियों और थानाप्रभारियों ने संवेदनशील स्थलों और मुख्य मार्ग पर रूट मार्च किया। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। मौलानाओं से मिलकर मुबारकबाद दी।

सुरक्षा में तैनात पुलिस बल :

राजपत्रित अधिकारी : 15

अराजपत्रित अधिकारी : 1000

पीएसी : 14 कंपनी

एसएसबी : एक कंपनी

सभी थानों का पुलिस बल :

एंटी रोमियो स्क्वायड

पिंक पेट्रोल/112

एलआईयू

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ की ये 34 सड़कें बनेंगी, यात्रियों की दूर होंगी दिक्कतें, सफर होगा और आसान

सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डालने वाले जाएंगे जेल :

पुलिस उपायुक्त पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि ईद के पर्व पर सोशल मीडिया प्लेट फार्म इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर कड़ी निगरानी की जाएगी। भड़काऊ पोस्ट डालकर माहौल बिगाड़ने की किसी ने कोशिश की तो उसे जेल भेजा जाएगा। सोशल मीडिया पर निगरानी करने के लिए आठ टीमें गठित की गई हैं। आठ-आठ घंटे की तीन शिफ्ट में सक्रिय रहेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में पहली अप्रैल से महंगा होगा मकान का नक्शा पास कराना
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।