Lucknow and Aligarh courts receive bomb threats court premises evacuated लखनऊ और अलीगढ़ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया कोर्ट परिसर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ और अलीगढ़ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया कोर्ट परिसर

लखनऊ और अलीगढ़ में अदालत परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी के बाद दोनों जगह कोर्ट कैंपस खाली कराकर पुलिस, बीडीएस और डॉग स्क्वायड की टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया।

Mon, 16 Feb 2026 01:26 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
लखनऊ और अलीगढ़ कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया कोर्ट परिसर

यूपी में एक बार फिर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सोमवार को लखनऊ और अलीगढ़ में कोर्ट परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। लखनऊ में जिला जज की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल मिलने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और एहतियातन कोर्ट रूम व पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। बीडीएस और डॉग स्क्वायड ने सघन तलाशी अभियान चलाया, हालांकि अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

वहीं, अलीगढ़ के दीवानी न्यायालय में भी बम की सूचना मिलते ही प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे कैंपस को खाली कराया गया। डॉग स्क्वायड और अन्य एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है, जबकि वकीलों और कर्मचारियों में दहशत का माहौल बना रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पूरा परिसर खाली कराने में जुटी पुलिस

इससे पहले भी मिली बम से उड़ाने की धमकी

इससे पहले 13 अप्रैल को प्रदेश के अयोध्या, वाराणसी, इलाहाबाद और लखनऊ समेत कई अन्य जिलों के न्यायालय परिसरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। धमकी देने वाले ने सिलसिलेवार 18 धमाके करने की बात कही थी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और आनन-फानन में कचहरी परिसर को खाली कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जज के चैंबर में 12 RDX रखे हैं… नैनीताल समेत दो अदालतों को बम से उड़ाने की धमकी

वाराणसी में सूचना मिलते ही पुलिस उपायुक्त (वरुणा जोन) प्रमोद कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। कचहरी परिसर को तत्काल खाली कराया जा रहा है तथा सभी अधिवक्ताओं को घर लौटने की अपील की। इस मामले में सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष विवेक शंकर तिवारी ने बताया कि जिला जज संजीव शुक्ला के ई-मेल पर धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। जिला जज स्वयं फोर्स के साथ परिसर को खाली कराया। अधिवक्ताओं से अपील की गई है कि परिसर में कोई भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। कचहरी में आने-जाने वालों की गहन जांच की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘भारत को खालिस्तान…’; गुजरात के कई स्कूलों को फिर आए बम की धमकी वाले ईमेल

लावारिस अटैची मिलने से मचा हड़कंप

वाराणसी में एक लावारिस अटैची मिलने से सनसनी और बढ़ गई थी। बम डिस्पोजल दस्ते की टीम उसकी जांच में जुटी है। कचहरी के साथ ही कलक्ट्रेट के सभी कार्यालय और रजिस्ट्री दफ्तर भी खाली कराया गया। गनीमत यही रही कि कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला।

अहमदाबाद और वडोदरा के स्कूलों को भी मिली धमकी

उधर, गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा के 25 से अधिक स्कूलों को आज यानि सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिले। जिसके बाद परिसरों को खाली करा लिया गया है और तलाश अभियान जारी है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जानकारी के मुताबिक अहमदाबाद के 15 से अधिक और वडोदरा के 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलते ही बम तलाश एवं निष्क्रिय दस्ते (बीडीडीएस) की टीम तलाश अभियान के लिए तुरंत मौके पर पहुंचीं और काम शुरू कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।