Turning India into Khalistan Gujarat several schools received bomb threats through email ‘भारत को खालिस्तान…’; गुजरात के कई स्कूलों को फिर आए बम की धमकी वाले ईमेल, Gujarat Hindi News - Hindustan
More

‘भारत को खालिस्तान…’; गुजरात के कई स्कूलों को फिर आए बम की धमकी वाले ईमेल

गुजरात के कई स्कूलों को आज एक बार फिर बम की धमकी वाले ईमेल मिलने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह ईमेल खालिस्तानी आतंकियों की भेजे गए हैं। इन ईमेल में स्कूलों को बम की धमकी के साथ ही भारत को खालिस्तान बनाने की बात कही गई है।

Mon, 16 Feb 2026 11:07 AMPraveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, अहमदाबाद
share
‘भारत को खालिस्तान…’; गुजरात के कई स्कूलों को फिर आए बम की धमकी वाले ईमेल

गुजरात के कई स्कूलों को आज एक बार फिर बम की धमकी वाले ईमेल मिलने से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह ईमेल खालिस्तानी आतंकियों की भेजे गए हैं। इन ईमेल में स्कूलों को बम की धमकी के साथ ही भारत को खालिस्तान बनाने की बात कही गई है।

विदेश में बैठे खालिस्तानी आतंकियों की ओर से अहमदाबाद और वडोदरा के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल भेजे गए। इसके बाद पुलिस द्वारा ऐहतियातन सभी स्कूलों को खाली कराकर बड़े पैमाने पर सिक्योरिटी चेकिंग और सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात में तेज रफ्तार का कहर, 19 साल की लड़की ने डिलीवरी बॉय को कुचला

अभी तक 7 स्कूलों को धमकी मिलने की खबर

अभी तक की जानकारी के मुताबिक, गुजरात में सात स्कूलों जिनमें अहमदाबाद के चार और वडोदरा के तीन स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने की बात सामने आई है। ईमेल में दावा किया गया था कि स्कूल कैंपस में बम रखे गए हैं। सभी स्कूलों द्वारा पुलिस को इस संबंध में सूचना देने के बाद अधिकारी तुरंत एक्शन में आ गए।

किन-किन स्कूलों को आए ईमेल

देशगुजरात की रिपोर्ट के अनुसार, वडोदरा में टारगेट किए गए स्कूलों में उर्मी स्कूल, डी.आर. अमीन स्कूल और नालंदा स्कूल शामिल थे। एहतियात के तौर पर स्टूडेंट्स को घर भेज दिया गया। उर्मी स्कूल के हॉस्टल को भी खाली करा लिया गया। पुलिस टीमें, बम डिटेक्शन और डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) और डॉग स्क्वॉड कैंपस पहुंचे और सघन तलाशी शुरू कर दी।

इसी प्रकार अहमदाबाद के 4 स्कूलों को भी ऐसे ही धमकी वाले ईमेल मिले हैं- जिनमें एशिया स्कूल (वस्त्रपुर), ए-वन स्कूल (सैटेलाइट), DAV इंटरनेशनल स्कूल (मकरबा) और अंकुर इंटरनेशनल स्कूल शामिल हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सभी स्कूलों को खाली कराकर और उनकी जांच की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर 2 हिस्सों में टूट गई, 3 की मौत

स्कूलों में हुई गहन तलाशी

अधिकारियों ने कहा कि धमकी भरे मैसेज में स्कूलों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी, जिससे माता-पिता और स्टाफ में डर और चिंता फैल गई। सभी स्कूलों में गहनता से सघन जांच की गई। इस दौरान सीनियर पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए थे।

अभी तक तलाशी के दौरान कहीं से भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। अधिकारियों को शक है कि यह एक धोखा हो सकता है, हालांकि ईमेल कहां से आए, इसका पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

एएनआई के मुताबिक, ''अहमदाबाद के डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर अहमदाबाद के कई स्कूलों को ईमेल से बम की धमकी मिली। धमकी भरे मेल में "भारत को खालिस्तान बनाने" का भी जिक्र था।''

26 जनवरी से पहले भी मिली थी धमकी

यह घटना गणतंत्र दिवस से पहले अहमदाबाद के कई स्कूलों को इसी तरह के धमकी भरे ईमेल भेजे जाने के कुछ हफ्ते बाद हुई है, जो राज्य में शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाकर ईमेल से डराने की कोशिशों का एक लगातार पैटर्न दिखाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुजरात में महिला टीचर को तीन साल से अधिक की सजा, छात्रा पर हाथ उठाने की मिली सजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।